नई दिल्ली रफ्तार डेस्क। राजपाल यादव के लिए कल का दिन बड़ी राहत लेकर आया। चेक बाउंस के पुराने मामले में करीब 10 दिन तिहाड़ जेल में बिताने के बाद दिल्ली हाईकोर्ट से अंतरिम जमानत मिलते ही वे बाहर आ गए हैं। जेल से बाहर निकलते ही राजपाल यादव के चेहरे पर वही पुरानी सादगी दिखी और उन्होंने सबसे पहले न्यायपालिका का शुक्रिया अदा किया। इसके साथ ही उन्होंने अपने केस से जुड़ी बातों का भी जिक्र करते हुए काफी कुछ कहा।
जेल से बाहर आने के बाद एक्टर का पहला रिएक्शन
जेल से बाहर आते एक्टर काफी इमोशनल होते हुए नजर आए इसके साथ ही उनसे कई सारे सवाल भी पूछे जा रहे थे इस पर उन्होंने कहा,राजपाल यादव ने कहा, ‘जनरल बात करना चाहूंगा। मुझे 30 साल हो जाएंगे बॉलीवुड में।पूरे देश का, दुनिया का बच्चा-बच्चा मेरे साथ रहा, इसलिए मैं 200-250 फिल्में कर पाया। यह किस्सा 2012-13 में शुरू हुआ था।
2026 तक मैं 250 फिल्में कर चुका हूं।
भारतीय सिनेमा का बच्चा, बूढ़ा, नौजवान मेरे कलेजे का टुकड़ा है। मेरे साथ था, मेरे साथ है. पिछले 10 सालों में माननीय हाईकोर्ट ने जहां-जहां आदेश दिए, मैं हाजिर हूं। आगे भी जहां आदेश मिलेगा, मैं हाजिर रहूंगा।बचपन से लेकर 55 तक, मुझे लगता है कि 150 करोड़ लोग हैं, उनके साथ हमारा एंटरटेनमेंट, खून का रिश्ता है।’
सोशल मीडिया पर मिल रहे सपोर्ट खुश हुए राजपाल यादव
सोशल मीडिया पर जैसे ही राज्यपाल यादव को सपोर्ट किया जा रहा था अब बाहर निकालने के बाद उन्होंने इस पर भी अपनी राय रखी। एक्टर ने सोशल मीडिया के फैंस का शुक्रिया अदा किया।खबरों की मानें, तो राजपाल यादव को यह राहत तब मिली, जब उन्होंने बकाया राशि में से 1.5 करोड़ रुपये जमा करा दिए। इसके साथ ही आगे रहते हुए राजपाल यादव ने कहा कि मैं बस इतना बता सकता हूं बाकी कोर्ट से जुड़ी और भी बातें मेरे वकील बताएंगे तो आप इनसे पूछ लीजिए।





