नई दिल्ली रफ्तार डेस्क। राजकुमार राव और वामिका गब्बी की फिल्म ‘भूल चूक माफ’ लगातार चर्चा का विषय बनी हुई है। फिल्म का ट्रेलर जब से आया था दर्शकों के मन में फिल्म देखने के लिए उत्सुकता काफी ज्यादा बढ़-चढ़कर बनी हुई थी। ‘भूल चूक माफ’ फिल्म की सबसे पहले रिलीज डेट 9 में निकाली गई थी लेकिन फिल्म मेकर्स ने भारत-पाकिस्तान के बीच चल रहे तनाव की वजह से फिल्म को सीधे ओटीटी प्लेटफॉर्म पर रिलीज करने का फैसला किया था। इस हिसाब से फिल्म 16 मई से अमेजन प्राइम वीडियो पर स्ट्रीम होनी थी। लेकिन अब इसमें बदलाव किया गया है। वहीं अब फिल्म की एक नई रिलीज डेट सामने आई है।
इस कारण ओटीटी पर नहीं होगी रिलीज
राजकुमार की फिल्म की नई रिलीज डेट सामने आ गई है आपको बता दें कि यह फिल्म 16 में को रिलीज होने वाली थी ओटीटी प्लेटफॉर्म अमेजॉन पर लेकिनइसी बीच पीवीआर ने अपने नुकसान देखते हुए भूल चूक माफ के प्रोडक्शन हाउस मैडॉक फिल्म्स के खिलाफ 60 करोड़ का मुकदमा दर्ज किया था। पीवीआर का कहना था कि फिल्म को सिनेमाघरों की बजाए ओटीटी पर रिलीज करने भारी नुकसान हो सकता है।
ऐसे में बॉम्बे हाईकोर्ट ने मामले पर सुनवाई की थी और फिल्म की ओटीटी रिलीज पर भी रोक लगा दी थी। कोर्ट का कहना था कि फिल्म को सिनेमाघरों में रिलीज किए जाने के करीब 6-8 हफ्ते बाद ओटीटी पर स्ट्रीम किया जा सकता है।
इस दिन सिनेमाघरों में होगी रिलीज
राजकुमार राव और वामिका गब्बी फिल्म ‘भूल चूक माफ’ को अब 23 मई को सिनेमाघरों में रिलीज किया जाएगा। हालांकि अब देखना यह काफी दिलचस्प होगा कि इस फिल्म का सिनेमाघर में कैसा जादू चलता है। राजकुमार राव की पहली फिल्मों की बात करें तो उन्होंने काफी हिट फिल्में दी हुई है। अब इस फिल्म के आंकड़े को देखने के लिए थोड़ा इंतजार करना पड़ेगा।





