back to top
24.1 C
New Delhi
Monday, March 30, 2026
spot_imgspot_imgspot_imgspot_img

Raj Kapoor Birth Anniversary: स्टूडियो में साफ सफाई किया करते थे राज कपूर, फिर अचानक ऐसे चमकी किस्मत

भारतीय सिनेमा की लीजेंडरी एक्टर राज कपूर की सादगी और उनका संघर्ष काफी दिलचस्प रहा है।

नई दिल्ली, रफ्तार न्यूज। आज बॉलीवुड एक्टर राज कपूर की बर्थ एनिवर्सरी है। इस मौके पर उनके संघर्ष भरे जीवन और उनकी सादगी के दिलचस्प किस्सों के बारे में जानेंगे। भले ही आज एक्टर हमारे बीच नहीं है लेकिन उनका योगदान लोगों के बीच जिंदा है। भारतीय सिनेमा ही नहीं बल्कि Raj Kapoor विदेशों तक जाने जाते थे। राज कपूर एक अभिनेता ही नहीं बल्कि एक्टिंग, डायरेक्शन, प्रोड्यूसर, स्टोरी राइटर, स्क्रीनप्ले और म्यूजिक के लिए भी फेमस थे। राज कपूर की जिंदगी से जुड़े कई ऐसे किस्से हैं जो बहुत कम लोगों को पता है।

जमीन पर सोते थे राज कपूर 

बॉलीवुड इंडस्ट्री में राज कपूर अपनी सादगी के लिए जाने जाते हैं। राज कपूर की एक ऐसी आदत है जो लोगों को बहुत भाती है। राज कपूर घर पर हो या बाहर वह मखमली गद्दे पर नहीं बल्कि जमीन पर बिस्तर लगाकर सोना पसंद करते हैं। राज कपूर की बेटी रितु नंदन एक इंटरव्यू में बताया था कि वह किसी होटल में भी ठहरते थे तब भी जमीन पर ही सोते थे।

स्टूडियो में करते थे साफ-सफाई

राज कपूर अपने ही पिता के स्टूडियो में कम पैसों में काम किया करते थे। पृथ्वीराज कपूर को ऐसा लगता था की उनके बेटे किसी काम के नहीं है। इस वजह से उन्होंने बेटे राज कपूर को अपने स्टूडियो में साफ सफाई का काम दिया था। पृथ्वीराज कपूर बेटे को इस काम के लिए उन्हें सैलरी भी देते थे। वहीं, राज कपूर के अंदर छुपे हुए टैलेंट को केदार शर्मा ने पहचाना और अपनी फिल्म ‘नीलकमल’ में हीरो बना दिया।

डायरेक्टर ने राज कपूर को मारा था थप्पड़ 

राज कपूर पिता पृथ्वीराज कपूर के कहने पर डायरेक्टर केदार शर्मा के सेट पर क्लैपर बॉय का काम किया करते थे। फिल्म विषकन्या की शूटिंग के दौरान कैमरे के सामने गलती से राज कपूर आ गए थे। इस वजह से राज कपूर का क्लैपबोर्ड फिल्म के एक्टर की दाढ़ी में फंस गया था जिस वजह से दाढ़ी निकल गई थी। इस वजह से डायरेक्ट केदार शर्मा नाराज हुए और राज कपूर को जोरदार थप्पड़ मारा था।

डायरेक्टर को हुआ था अफसोस 

राज कपूर को थप्पड़ मारने के बाद डायरेक्टर को अफसोस हुआ और उन्होंने राज कपूर को अपनी फिल्में काम करने को कहा। फिल्म नील कमल में राज कपूर हीरो बने और एक्ट्रेस मधुबाला के साथ काम किया। यह फिल्म खूब चली और राज कपूर की किस्मत चमक गई। राज कपूर को 9 फिल्मफेयर अवार्ड भी मिले और साल 1971 में उन्हें दादा साहेब फाल्के अवार्ड से सम्मानित किया गया।

Advertisementspot_img

Also Read:

Birthday Special: पत्नी की आखिरी इच्छा पूरी नहीं कर पाए तो रो पड़े थे नीतीश कुमार, जन्मदिन पर जानिए उनकी जिंदगी के अनसुने किस्से

नई दिल्ली,रफ्तार डेस्क। बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार आज अपना 75वां जन्मदिन मना रहे हैं। सूबे की राजनीति में कई बड़े चेहरे रहे हैं,...
spot_img

Latest Stories

⌵ ⌵ ⌵ ⌵ Next Story Follows ⌵ ⌵ ⌵ ⌵