नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। ‘पुष्पा 2: द रूल’ हिंदी सिनेमा में इतिहास रच रही है। साउथ सुपरस्टार अल्लू अर्जुन की दीवानगी दर्शकों के सर चढ़कर बोल रही है। गुरुवार को एक्टर की गिरफ्तारी के बावजूद ‘पुष्पाराज’ का जलवा कायम रहा। ‘पुष्पा 2’ इस साल 2024 की सबसे बड़ी ब्लॉकबस्टर फिल्म साबित हुई है। इस फिल्म ने नौंवे दिन दुनियाभर में टोटल 726.25 करोड़ का आंकड़ा छू लिया।
नौवें दिन हिंदी भाषा में सबसे ज्यादा कमाई
पहले सप्ताह की रिकॉर्ड तोड़ कमाई के बाद अब फिल्म दूसरे सप्ताह के वीकेंड में आ चुकी है। फिल्म ने आठवें दिन इस साल की ब्लॉकबस्टर फिल्म ‘कल्कि 2898 एडी’ का भी रिकॉर्ड तोड़ दिया है। वहीं नौवें दिन की कमाई फिल्म के आठवें दिन की कमाई के इर्द-गिर्द ही रही । सैकनिल्क की रिपोर्ट के अनुसार ‘पुष्पा 2’ ने नौवें दिन 36.25 करोड़ रुपए की कमाई कर ली है। सभी भाषाओं के मुकाबले नौवें दिन हिंदी भाषा में ज्यादा कमाई हुई है।
भारत में 800 करोड़ का आंकड़ा भी पार कर लेगी।
फिल्म के तेलुगू वर्जन ने 7.5 करोड़ रुपए का कलेक्शन किया है, वहीं हिंदी वर्जन ने तीन गुना ज्यादा यानी 21 करोड़ रुपए का कलेक्शन किया है। टोटल कलेक्शन की बात करें तो फिल्म के तेलुगू वर्जन ने नौवें दिन तक 249.5 करोड़ रुपए कमाए तो हिंदी में 453.1 करोड़ रुपए की कमाई कर ली है। वहीं ‘पुष्पा 2’ का वर्ल्डवाइड कलेक्शन 1059.85 करोड़ रुपए पहुंच गया है। है. इतना ही नहीं जल्द ही फिल्म भारत में 800 करोड़ का आंकड़ा भी पार कर लेगी।
5 दिसंबर को सिनेमाघरों में हुई थी धमाकेदार एंट्री
गौरतलब है कि साउथ सुपरस्टार अल्लू अर्जुन और रश्मिका मंदाना की फिल्म ‘पुष्पा 2 द रूल’ ने 5 दिसंबर को सिनेमाघरों में धमाकेदार एंट्री की थी। दर्शक पुष्पा के पहले पार्ट से कहीं ज्यादा दूसरे पार्ट को पसंद कर रहे हैं। सुकुमार के निर्देशन में बनी इस फिल्म ने रिलीज के पहले ही करोड़ों कमा लिए थे।
अल्लू अर्जुन ने फिल्म के लिए कितनी फीस ली?
रिपोर्ट के अनुसार एक्टर अल्लू अर्जुन ने इस फिल्म के लिए लगभग 300 करोड़ रुपए की तगड़ी फीस ली है। जिससे वे इस समय भारतीय सिनेमा में सबसे ज्यादा फीस लेने एक्टर बन गए हैं।
महिला की मौत के मामले में हैं फंसे
संध्या थियेटर में फिल्म पुष्पा-2 के प्रीमियर में हुई भगदड़ में एक महिला की मौत के मामले में अल्लू अर्जुन को आरोपी बनाया गया है। पुलिस ने मेडिकल जांच के बाद अल्लू अर्जुन को कोर्ट में पेश किया। जहां कोर्ट ने उन्हें 14 दिनों की ज्यूडिशियल कस्टडी में भेज दिया। हालांकि लोअर कोर्ट के फैसले को एक्टर ने हाईकोर्ट में चुनौती दी है। फिलहाल हाईकोर्ट में इस मामले पर सुनवाई चल रही है।





