back to top
29.1 C
New Delhi
Thursday, March 26, 2026
[test_ok] [pincode_search_ui]
spot_imgspot_imgspot_imgspot_img

फिल्म ‘पुष्पा 2: द रूल’ का लगतार सिनेमाघरों दिख रहा है कमाल, आठवें दिन भी जबरदस्त किया कलेक्शन

'पुष्पा 2: द रूल' रिलीज के दिन से ही अपना कमाल दिखा रही है। अब तक फिल्म ने काफी अच्छा कलेक्शन किया है। वहीं अब आठवें दिन का भी अपडेट सामने आया है।

नई दिल्‍ली, रफ्तार डेस्‍क । ‘पुष्पा 2: द रूल’ हिंदी सिनेमा में इतिहास रच रही है। साउथ सुपरस्टार अल्लू अर्जुन की दीवानगी साउथ से कहीं ज्यादा हिन्दी बेल्ट में देखने को मिल रही है, यही कारण है कि ‘पुष्पा 2’ की कमाई सबसे ज्‍यादा हिन्‍दी भाषा में हो रही है। फ‍िल्‍म ने रिलीज के आठवें दिन हॉरर कॉमेडी फिल्म स्त्री 2 का भी रिकॉर्ड तोड़ दिया है। फिल्म कमाई के मामले में एक हफ्ते में ही 750 करोड़ का आंकड़ा पार करते हुए 800 करोड़ की रेस में शामिल हो गई है। 

5 दिसंबर को सिनेमाघरों में धमाकेदार एंट्री



साउथ सुपरस्टार अल्लू अर्जुन और रश्मिका मंदाना की फिल्म ‘पुष्पा 2 द रूल’ ने 5 दिसंबर को सिनेमाघरों में धमाकेदार एंट्री की थी। दर्शक पुष्पा के पहले पार्ट से कहीं ज्यादा दूसरे पार्ट को पसंद कर रहे हैं। सुकुमार के निर्देशन में बनी इस फिल्म ने रिलीज के पहले ही करोड़ों कमा लिए थे। 

फिल्म के आठवें दिन के आंकड़े की बात करें तो ‘पुष्पा 2 द रूल’ ने सिर्फ हिंदी भाषा में ही आठ दिनों में 425.6 करोड़ का कारोबार कर लिया । जिसके आधार पर यह कहा जा सकता है कि इस फिल्म ने 2024 की मेगा ब्लॉकबस्टर हॉरर कॉमेडी फिल्म स्त्री 2 का सफाया कर दिया है। 

टोटल कलेक्शन अब तक 726.25 करोड़ रुपये



अल्लू अर्जुन की इस फिल्म ने ओपनिंग डे पर बॉक्स ऑफिस पर 164.25 करोड़ रुपये का कलेक्शन कर कई बड़े रिकॉर्ड तोड़े थे। ऐसे में अब फिल्म की रिलीज के वन वीक कंपलीट होने पर सैकनिल्क की रिपोर्ट जारी की गई है। इस रिपोर्ट के मुताबिक ‘पुष्पा 2’ ने गुरुवार को 37.9 करोड़ रुपये का कलेक्शन कर लिया है। वहीं फिल्म का टोटल कलेक्शन अब तक 726.25 करोड़ रुपये पर पहुंच गया है। 

ऐसा रहा पुष्पा 2 का कलेक्शन



ओपनिंग डे – 10.65 करोड़

पहला दिन – 164.25 करोड़

दूसरा दिन – 93.8 करोड़

तीसरा दिन – 119.25 करोड़

चौथा दिन – 141.05 करोड़

पांचवा दिन – 64.45 करोड़

छठवा दिन – 51.55 करोड़

सातवां दिन – 43.35 करोड़

आठवां दिन – 37.9 करोड़

टोटल कमाई – 726.25 करोड़

Advertisementspot_img

Also Read:

”अल्लू अर्जुन ने नहीं की मदद” ‘पुष्पा 2 के दौरान मची भगदड़ पीड़ित के पिता का दावा, टीम ने दी सफाई

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। अल्लू अर्जुन की फिल्म 'पुष्पा 2: द रूल' की रिलीज के एक साल बाद, हैदराबाद के संध्या थिएटर में हुई दुखद...
spot_img

Latest Stories

घर पर पार्लर जैसा Pedicure करें, चमक उठेगा पैर

नई दिल्ली रफ्तार डेस्क। आज के समय में पार्लर...

Ashtami Mantra: आज चैत्र अष्टमी के दिन करें इन मंत्रों का जाप, प्रसन्न हो जाएंगी माता महागौरी

नई दिल्ली रफ्तार डेस्क। चैत्र नवरात्रि का पर्व बड़े...
⌵ ⌵ ⌵ ⌵ Next Story Follows ⌵ ⌵ ⌵ ⌵