Pushpa 2: पुष्पा 2 इस दिन होगी रिलीज, हाल में जारी हुआ था अल्लू अर्जुन का फर्स्ट लुक

Pushpa 2 Release Date: बेस्ट एक्टर का राष्ट्रीय फिल्म पुरस्कार जीतने वाले साउथ सुपरस्टार अल्लू अर्जुन फिर सुर्खियों में हैं। फिल्म पुष्पा 2: द रूल की रिलीज डेट जारी हो गई है।
पुष्पा 2 में अल्लू अर्जुन का लुक।
पुष्पा 2 में अल्लू अर्जुन का लुक।सोशल मीडिया।

नई दिल्ली, रफ्तार डेस्क। बेस्ट एक्टर का राष्ट्रीय फिल्म पुरस्कार जीतने वाले साउथ सुपरस्टार अल्लू अर्जुन फिर सुर्खियों में हैं। फिल्म पुष्पा 2: द रूल की रिलीज डेट जारी हो गई है। फिल्म 22 मार्च को रिलीज होने की सूचना है। फिलहाल निर्माताओं ने इसकी आधिकारिक घोषणा नहीं की है। रिपोर्ट्स के अनुसार कुछ हफ्तों के अंदर फिल्म की शूटिंग खत्म होने वाली है। फिल्म के मेकर्स पोस्ट-प्रोडक्शन शेड्यूल करने की योजना बना में जुटे हैं।

फिल्म के पोस्टर ने मचाया था तहलका

कुछ सप्ताह पहले निर्माताओं ने पुष्पा-2 में अल्लू अर्जुन का फर्स्ट-लुक जारी किया था। पोस्टर में एक्टर को साड़ी पहने और दाहिने हाथ में बंदूक पकड़े दिखाया गया था। इस पोस्टर ने सोशल मीडिया पर तहलका मचा दिया था। सुकुमार के निर्देशन में बन रही फिल्म पुष्पा 2: द रूल' 2021 में आई फिल्म पुष्पा: द राइज का सीक्वल है। इसमें अल्लू अर्जुन, रश्मिका मंदाना और फहद फासिल अपनी भूमिकाओं को दोहराएंगे।

एक्टर ने सेट की दिखाई झलक

एक्टर अर्जुन अल्लू ने पुष्पा 2 के सेट की पहली झलक दिखाई है। सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म इंस्टाग्राम ग्लोबल ने पुष्पा: द राइज की वर्ल्ड वाइड कवरेज के लिए अल्लू अर्जुन के दरवाजे पर दस्तक दी है। यह अल्लू अर्जुन के स्टारडम का सबूत है, जिसकी वजह से इंस्टाग्राम ग्लोबल उनके दरवाजे पर दस्तक दे रहा है। इंस्टाग्राम ग्लोबल के अपने घर पर आने के बाद एक्टर ने उन्हें अपने वर्कप्लेस की जगह दिखाई। पूरे घर का भी दौरा कराया।

दर्शकों को भरपूर प्यार मिलेगा

एक्टर ने पुष्पा 2: द रूल के पुष्पराज के नए व्यक्तित्व में कदम रखा और नए बदलाव की मौजूदगी दिखाई। फिल्म के निर्देशक सुकुमार ने वर्षों से वैश्चिक स्टार अल्लू अर्जुन के साथ काम करके और फिल्म पुष्पा में साथ काम करने पर अनुभव साझा किया है। निर्देशक ने प्रबल संभावना जताई है कि पुष्पा की तरह ही पुष्पा:2 को दर्शकों को भरपूर प्यार मिलेगा। यह फिल्म कमाई के नए रिकॉर्ड बनाएगी।

अन्य ख़बरों के लिए क्लिक करें :- www.raftaar.in

Related Stories

No stories found.
Raftaar | रफ्तार
raftaar.in