नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। साउथ सुपरस्टार अल्लू अर्जुन और एक्ट्रेस रश्मिका मंदाना की फिल्म ‘पुष्पा 2: द रूल‘ की फायर बॉक्स ऑफिस पर कम होने का नाम ही नहीं ले रही। सिनेमाघरों में फिल्म रिलीज के बाद दो दिन में दूसरा हफ्ता भी पूरा हो जाएगा। इस फिल्म की कमाई तेज रफ्तार से आगे बढ़ती चली जा रही है। फिल्म ने रिलीजिंग के 12वें दिन छप्परफाड़ कमाई करते हुए भारत में 929.85 करोड़ का आकंड़ा पार कर लिया है। ऐसे में यह फिल्म 1000 करोड़ का आंकड़ा छूने के बेहद करीब है।
बॉक्स ऑफिस पर छाया है पुष्पाराज
‘पुष्पा 2: द रूल’ बॉक्स ऑफिस पर छाई हुई है, जो हर दिन नए रिकॉर्ड बना रही है। यह फिल्म 5 दिसंबर को सिनेमाघरों में रिलीज हुई थी। बॉक्स ऑफिस पर 12 दिनों में शानदार कमाई करते हुए इस फिल्म ने देश में 929.85 करोड़ का आकंड़ा पार कर लिया है। ऐसे में ये कहना गलता नहीं होगा कि फिल्म दूसरे हफ्ते के आखिर तक 950 करोड़ का आंकड़ा पार कर 1000 करोड़ के बेहद करीब पहुंच जाएगी। ऐसे में यह इस साल की सबसे ज्यादा कमाई करने वाली फिल्मों में भी शामिल हो गई है।
12वें दिन फिल्म ने कर ली इतनी कमाई
सैकनिल्क की रिपोर्ट के अनुसार लगातार हफ्तेभर से बॉक्स ऑफिस पर छाई इस फिल्म की कमाई में दूसरे सोमवार को थोड़ी गिरावट देखने को मिली थी। इसके बावजूद फिल्म ने 27.75 करोड़ रुपये का कलेक्शन किया है । हांलाकि दूसरे शुक्रवार को फिल्म के कलेक्शन कमी आई थी। लेकिन यह आंकड़ा भी कई बड़ी फिल्मों से बेहतर बताया जा रहा है।
सबसे ज़्यादा कमाई करने वाली फिल्मों में शामिल
फिल्म ने पहले दिन भारत में 165 करोड़ रुपये और दुनिया भर में 294 करोड़ रुपये की कमाई करके अब तक की सबसे अच्छी शुरुआत की है। वहीं इस फिल्म ने राजकुमार राव और श्रद्धा कपूर की स्त्री 2, सनी देओल की गदर 2, रणबीर कपूर की एनिमल और शाहरुख खान की जवान को पीछे छोड़ते हुए हिंदी सिनेमा में बॉक्स ऑफिस पर दूसरे हफ़्ते की सबसे ज़्यादा कमाई करने वाली फिल्मों में शामिल हो गई है।





