back to top
28.1 C
New Delhi
Monday, March 16, 2026
spot_imgspot_imgspot_imgspot_img

बॉक्‍स ऑफिस पर कम नहीं हो रही ‘पुष्पा 2’ की फायर! 12वें दिन 1000 करोड़ के करीब पहुंची फिल्म

साउथ सुपरस्‍टार अल्लू अर्जुन और एक्‍ट्रेस रश्मिका मंदाना की फिल्म 'पुष्पा 2: द रूल' की रफ्तार लगातार बॉक्स ऑफिस पर देखने को मिल रही है।

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। साउथ सुपरस्‍टार अल्लू अर्जुन और एक्‍ट्रेस रश्मिका मंदाना की फिल्म ‘पुष्पा 2: द रूल‘ की फायर बॉक्स ऑफिस पर कम होने का नाम ही नहीं ले रही। सिनेमाघरों में फिल्म रिलीज के बाद दो दिन में दूसरा हफ्ता भी पूरा हो जाएगा। इस फिल्म की कमाई तेज रफ्तार से आगे बढ़ती चली जा रही है। फिल्म ने रिलीजिंग के 12वें दिन छप्परफाड़ कमाई करते हुए भारत में 929.85 करोड़ का आकंड़ा पार कर लिया है। ऐसे में यह फ‍िल्‍म 1000 करोड़ का आंकड़ा छूने के बेहद करीब है।  

बॉक्स ऑफिस पर छाया है पुष्‍पाराज 

‘पुष्पा 2: द रूल’ बॉक्स ऑफिस पर छाई हुई है, जो हर दिन नए रिकॉर्ड बना रही है। यह फिल्म 5 दिसंबर को सिनेमाघरों में रिलीज हुई थी। बॉक्स ऑफिस पर 12 दिनों में शानदार कमाई करते हुए इस फिल्म ने देश में 929.85 करोड़ का आकंड़ा पार कर लिया है। ऐसे में ये कहना गलता नहीं होगा कि फिल्म दूसरे हफ्ते के आखिर तक 950 करोड़ का आंकड़ा पार कर 1000 करोड़ के बेहद करीब पहुंच जाएगी। ऐसे में यह इस साल की सबसे ज्यादा कमाई करने वाली फिल्मों में भी शामिल हो गई है। 

12वें दिन फिल्म ने कर ली इतनी कमाई

 

सैकनिल्क की रिपोर्ट के अनुसार लगातार हफ्तेभर से बॉक्स ऑफिस पर छाई इस फिल्म की कमाई में दूसरे सोमवार को थोड़ी गिरावट देखने को मिली थी। इसके बावजूद फिल्म ने 27.75 करोड़ रुपये का कलेक्शन किया है । हांलाकि दूसरे शुक्रवार को फिल्म के कलेक्शन कमी आई थी। लेकिन यह आंकड़ा भी कई बड़ी फिल्मों से बेहतर बताया जा रहा है।

सबसे ज़्यादा कमाई करने वाली फिल्मों में शामिल



फिल्म ने पहले दिन भारत में 165 करोड़ रुपये और दुनिया भर में 294 करोड़ रुपये की कमाई करके अब तक की सबसे अच्छी शुरुआत की है। वहीं इस फ‍िल्‍म ने राजकुमार राव और श्रद्धा कपूर की स्त्री 2, सनी देओल की गदर 2, रणबीर कपूर की एनिमल और शाहरुख खान की जवान को पीछे छोड़ते हुए हिंदी सिनेमा में बॉक्स ऑफिस पर दूसरे हफ़्ते की सबसे ज़्यादा कमाई करने वाली फिल्मों में शामिल हो गई है।

Advertisementspot_img

Also Read:

”अल्लू अर्जुन ने नहीं की मदद” ‘पुष्पा 2 के दौरान मची भगदड़ पीड़ित के पिता का दावा, टीम ने दी सफाई

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। अल्लू अर्जुन की फिल्म 'पुष्पा 2: द रूल' की रिलीज के एक साल बाद, हैदराबाद के संध्या थिएटर में हुई दुखद...
spot_img

Latest Stories

Oscars 2026 Winners: 98वें ऑस्कर अवॉर्ड्स में किसका चला जादू, देखें पूरी लिस्ट

नई दिल्ली रफ्तार डेस्क। मनोरंजन जगत के सबसे प्रतिष्ठित...

Kerala Assembly Election 2026: केरल में LDF के साथ चुनाव लड़ेगी RJD, तेजस्वी यादव का बड़ा ऐलान

नई दिल्ली,रफ्तार डेस्क। Tejashwi Yadav ने आगामी केरल विधानसभा...

हफ्ते के पहले दिन शेयर बाजार में उतार-चढ़ाव, Sensex-Nifty कभी लाल तो कभी हरे निशान पर

नई दिल्ली,रफ्तार डेस्क। सप्ताह के पहले कारोबारी दिन सोमवार,...