back to top
29.1 C
New Delhi
Monday, March 2, 2026
spot_imgspot_imgspot_imgspot_img

BIG BOSS OTT 3- बिग बॉस ओटीटी- 3 का जारी हुआ प्रोमो, क्या इस बार सलमान खान नहीं करेंगे होस्ट?

बिग बॉस ओटीटी सीजन 3 का पहला प्रोमो को रिलीज हो गया है। प्रोमो को देखकर लग रहा है इस बार का सीजन अलग होने वाला है। इसके साथ ही शो को अब सलमान खान नहीं बल्कि अनिल कपूर होस्ट करेंगे।

नई दिल्ली, रफ्तार डेस्क। बिग बॉस ओटीटी सीजन 3 पहला प्रोमो रिलीज हो गया है। इस प्रोमो को देखकर फैंस काफी खुश हो गए। क्योंकि इसका पहला प्रोमो ही काफी दमदार नजर आ रहा है प्रोमो में मेकर्स ने पुरे सीजन की क्लिप भी जोड़ी हुई है। इसके साथ एक और अपडेट नजर आई है की इस बार ये शोसलमान खान नहीं बल्कि अनिल कपूर करने वाले है।

प्रोमो में नजर आए पुराने कंटेस्टेंट

इस प्रोमो को जियो सिनेमा ने रिलीज किया है। प्रोमो के शुरुआत में ही ओटीटी 2 के कंटेस्टेंट अभिषेक मल्हान और एल्विश यादव नजर आते है। और आवाज आती है की आप ये फाइट भूल जाओगे। इसके बाद रूबीना दिलैक और अभिनव शुक्ला के साथ तेजस्वी प्रकाश और करण कुंद्रा का लव एंगल भी दिखता है। और आवाज आती है की आप ये लव स्टोरीज भूल जाओगे। इसके बाद शहनाज गिलमस्ती करते हुए नजर आती हैं। और आवाज आती है आप ये फन मूवमेंट भी भूल जाओगे।बी और फिर फाइनल स्लोगन सुनाई देता है बिग बॉस ओटीटी 3 का ये सीजन देख कर आप सब भूल जाओगे। क्योंकि ये सीजन होगा खास एकदम झक्कास सिर्फ जिओ प्रीमियम पर।

अनिल कपूर के होस्ट करने पर फैंस का रिएक्शंस

ये शो केवल जियो सिनेमा प्रीमियम पर जून में शुरू होगा हालांकि अभी तक इसकी डेट रिलीज नहीं की गई है।शो के प्रोमो के साथ एक और खबर सामने आ रही है। इस शो को इस बार अनिल कपूर होस्ट करेंगे। जबसे ये खबर सामने आई सोशल मीडिया पर इसको लेकर लगातार लोगों के रिएक्शंस सामने आ रहे हैं। कई फैंस ऐसे हैं जो लिख रहे है की अगर ये शो अनिल कपूर होस्ट करेंगे तो शायद ये ज्यादा दिन न चल पाए। इसके अलावा कई फैंस का मानना है की सलमान और उनके होस्ट करने का तरीका मजेदार और बेहद खास होता है।

ओटीटी 2 के एल्विश यादव बने थे विजेता

बिग बॉस ओटीटी 3 एक काफी अच्छा रिलीज डिजिटल शो बन गया है। बिग बॉस ओटीटी के पिछले सीजन ने भारत और विश्व स्तर पर डिजिटल मनोरंजन के क्षेत्र में सब को काफी प्रभावित किया। पिछले साल ओटीटी 2 के एल्विश यादव विजेता बने थे। इस शो ने अबतक काफी सुर्खियां बटोरी है।अब एक बार फिर से लोगों के दिलों को जीतने के लिए तैयार है।

अन्य खबरों के लिए क्लिक करें- Hindi News Today: ताज़ा खबरें, Latest News in Hindi, हिन्दी समाचार, आज का राशिफल, Raftaar – रफ्तार:

Advertisementspot_img

Also Read:

अनिल कपूर के नए प्रोजेक्ट ‘सूबेदार’ का टीज़र हुआ आउट, सोशल मीडिया पर मचा उत्साह

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। बॉलीवुड लीजेंड अनिल कपूर की फिल्म ‘सूबेदार’ का टीजर रिलीज होते ही फैंस में जबरदस्त एक्साइटमेंट पैदा हो गया है। फिल्म में अनिल...
spot_img

Latest Stories

Amitabh Bachchan ने सोशल मीडिया पर किया ऐसा ट्वीट, फैंस में मचा तहलका

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। बॉलीवुड के मेगास्टार अमिताभ बच्चन सोशल...

बंगाल से राज्यसभा की दौड़ में नई एंट्री, ममता बनर्जी ने किया नॉमिनेट, आखिर कौन हैं कोयल मल्लिक?

नई दिल्‍ली/रफ्तार डेस्‍क । पश्चिम बंगाल में राज्यसभा की...

The Kerala Story 2 Day 1 Collection: कंट्रोवर्सी के बाद भी बॉक्स ऑफिस पर मजबूत ओपनिंग

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। कोर्ट केस और सियासी विवादों के...

तेहरान समेत ईरान के कई इलाकों में विस्फोट, इजरायल की बड़ी सैन्य कार्रवाई का दावा

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। अंतरराष्ट्रीय माहौल आज 28 फरवरी 2026...