priyanka-chopra-wishes-mom-a-happy-birthday-in-a-special-way
priyanka-chopra-wishes-mom-a-happy-birthday-in-a-special-way

प्रियंका चोपड़ा ने खास अंदाज में दी माँ को जन्मदिन की बधाई

बॉलीवुड की 'देसी गर्ल' प्रियंका चोपड़ा आज अपनी माँ मधु चोपड़ा का जन्मदिन मना रही है। हालांकि इस खास मौके पर प्रियंका अपनी माँ मधु चोपड़ा के साथ उपस्थित नहीं है, लेकिन उन्होंने सोशल मीडिया के जरिये अपनी माँ को खास अंदाज में जन्मदिन की बधाई दी है। प्रियंका ने इंस्टाग्राम पर एक वीडियो शेयर करते हुए लिखा है, "मेरी माँ बुद्धि और आकर्षण का एक कॉम्बिनेशन है। जब भी वह मेहमानों से मिलने के लिए तैयार होती थीं तो मैं उन्हें ध्यान से श्रृंगार, क्रीम, और परफ्यूम लगाते हुए देखती थी। उनकी अलमारी में सभी रंग शामिल थे। फ्लोरल प्रिंट की पिंक शिफॉन साड़ी, चटक ओरंग ,लाल रंग, और गोल्डन येलो। उनके बाल कमर तक आते थे जिसकी वह या तो चोटी या जुड़ा बनाती थीं। जब वह आंखों में काजल, होंठो पर लिपस्टिक और माथे पर बिंदी लगाया करती थीं, उन्हें सजते हुए देखना मुझे बहुत अच्छा लगता था। मैं भी एक दिन उनकी तरह कॉंफिडेंट और परफेक्ट लगना चाहती थी। उनका आत्मविश्वास उनकी खूबसूरती को और भी तेज देता था। चाहे फिर वह साड़ी पहने या वेकेशन पर मॉडर्न ड्रेस वह मुझे हमेशा ही प्यारी लगती थीं। प्रियंका चोपड़ा ने वीडियो के कैप्शन में लिखा -हैप्पी बर्थडे मॉम। अपने जन्मदिन को एक साथ मनाने के हमारे रिचुअल की मुझे याद आ रही है । लव यू। आपसे जल्द मिलूंगी।' सोशल मीडिया पर प्रियंका का यह पोस्ट काफी पसंद किया जा रहा है। प्रियंका के इस पोस्ट पर फैंस के साथ -साथ मनोरंजन जगत की हस्तियां भी उनकी माँ मधु चोपड़ा को जन्मदिन की बधाई दे रही हैं। प्रियंका चोपड़ा अपनी माँ के बहुत करीब हैं और अक्सर अपनी माँ के साथ अपनी तस्वीरें सोशल मीडिया पर साझा करती रहती हैं। हिन्दुस्थान समाचार/सुरभि सिन्हा/कुसुम

Related Stories

No stories found.
Raftaar | रफ्तार
raftaar.in