back to top
21.1 C
New Delhi
Wednesday, March 4, 2026
spot_imgspot_imgspot_imgspot_img

भाई की शादी में शामिल हुईं प्रियंका चोपड़ा, गार्ड ने फोटोग्राफर धक्का दिया तो एक्ट्रेस ने लगाई फटकार

सोशल मीडिया पर प्रियंका चोपड़ा का एक वीडियो खूब वायरल हो रहा है जिसमें एक्ट्रेस अपने गार्ड को पैपराजी को धक्का देने पर फटकार लगाती हैं।

नई दिल्ली,रफ्तार डेस्क। बॉलीवुड की ग्लोबल एक्ट्रेस प्रियंका चोपड़ा हाल ही में अमेरिका से भारत लौटी हैं। एक्ट्रेस अपने भाई की शादी में शामिल हुई हैं। बता दें कि, प्रियंका अपनी शादी के बाद विदेश में ही बस गई है, लेकिन पारिवारिक फंक्शंस के लिए भारत आती रहती हैं। इससे पहले एक्ट्रेस अनंत अंबानी और राधिका मरचेंट की वेडिंग में शामिल होने के लिए भारत आई थीं। प्रियंका चोपड़ा भाई सिद्धार्थ की शादी में शामिल होने के लिए मुंबई आई हैं।

एक्ट्रेस ने गार्ड को लगाई फटकार

प्रियंका चोपड़ा अपनी क्लोज फ्रेंड तमन्ना दत्त के साथ वेडिंग वेन्यू पर पहुंची थीं। इस दौरान पैप्स उनकी तस्वीर ले रहे थे। इतना ही नहीं, पैपराजी एक्ट्रेस का नाम पुकारते हुए आगे बढ़ते गए इसके बाद गार्ड ने भीड़ को कंट्रोल करने के लिए पैपराजी को पीछे धकेलने की कोशिश की। प्रियंका चोपड़ा की नजर जैसे ही गार्ड की इस हरकत पर पड़ी वह नाराज हो गई और सुरक्षा गार्ड की फटकार लगाने लगीं। 

प्रियंका चोपड़ा का लुक

 

प्रियंका चोपड़ा के लुक की बात करें तो एक्ट्रेस ने मजेंटा कलर की साड़ी पहनी हुई है। एसेसरीज में एक्ट्रेस ने लेयर्ड पर्ल चोकर नेकलेस पहना है और इसके साथ मैचिंग इयररिंग्स को पेयर किया है। प्रियंका चोपड़ा ने अपना मेकअप बोल्ड रखा और रेड लिपस्टिक के साथ लुक को कंप्लीट किया है।

देर रात भारत लौटी प्रियंका चोपड़ा 

प्रियंका चोपड़ा अपने भाई सिद्धार्थ की शादी में शामिल होने के लिए देर रात विदेश से भारत लौटी हैं। एक्ट्रेस को मुंबई एयरपोर्ट पर स्पॉट किया गया। प्रियंका चोपड़ा जैसे ही एयरपोर्ट से बाहर निकलीं पैप्स उनकी तस्वीरें लेने लगे। एक्ट्रेस ने मुस्कुराते हुए कहा, ‘आपको जल्दी फोटोज लेना होगा, मुझे निकलना है।’

प्रियंका चोपड़ा का वर्क फ्रंट 

प्रियंका चोपड़ा के वर्क फ्रंट की बात करें तो एक्ट्रेस ने हाल ही में हॉलीवुड फिल्म ‘द ब्लफ’ और ‘हेड्स ऑफ स्टेट’ की शूटिंग पूरी की है। इसके अलावा एक्ट्रेस सिटाडेल का दूसरा पार्ट भी करने वाली हैं। बॉलीवुड फिल्मों की बात करें तो एक्ट्रेस फिल्म ‘जी ले जरा’ में नजर आएंगी। हालांकि, अभी तक फिल्म को लेकर मेकर्स की तरफ से कोई अनाउंसमेंट नहीं की गई है।

Advertisementspot_img

Also Read:

प्रियंका चोपड़ा ने अपनी शादी से जुड़ा किया खुलासा, बोलीं कई लोगों ने आपत्ति जताई थी…

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। ग्लोबल स्टार प्रियंका चोपड़ा इन दिनों अपनी इंडियन फिल्म ‘वाराणसी’ को लेकर चर्चा में हैं। हाल ही में उन्होंने एक इंटरव्यू में अपनी...
spot_img

Latest Stories

कुछ देशों में होली पर रंग खेलने पर हो सकती है कानूनी कार्रवाई, जानिए कौन से हैं वो देश?

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। भारत में होली सिर्फ एक त्योहार...

Chandra Grahan 2026: साल का पहला चंद्र ग्रहण और होली का संयोग, जानें सूतक में किन कार्यों से रहें दूर

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। फाल्गुन पूर्णिमा पर जहां एक ओर...

Skin Care Tips: ऑयली और डल स्किन से छुटकारा, समर में ऐसे रखें चेहरा फ्रेश और जवान

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। जैसे ही तापमान चढ़ता है, त्वचा...

Vastu Tips: घर में शांति बनाए रखने के लिए ये वास्तु उपाय, बनने लगेंगे सारे काम

नई दिल्ली रफ्तार डेस्क। जीवन में सुख समृद्धि अथवा...

Iran-Israel War का भारत पर क्या होगा असर, कैसे कच्चे तेल की कीमतों को करेगा प्रभावित?

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। अमेरिका और इजरायल ने शनिवार को...