नई दिल्ली,रफ्तार डेस्क। बॉलीवुड से लेकर हॉलीवुड तक प्रियंका चोपड़ा ने अपनी बड़ी पहचान बनाई है। एक्ट्रेस इस समय अपनी मराठी फिल्म ‘पाणी’ को लेकर चर्चा में हैं। बता दें कि, प्रियंका चोपड़ा को फैंस अचानक से मुंबई एयरपोर्ट पर देख काफी हैरान हो गए हैं उनके लिए यह किसी सरप्राइज से कम नहीं है। एक्ट्रेस की कुछ तस्वीरें भी सामने आई है जिनमें वह व्हाइट आउटफिट में नजर आ रही हैं। सोशल मीडिया पर भी प्रियंका चोपड़ा की यह तस्वीर खूब वायरल हो रही है।
फैंस को मिला बड़ा सरप्राइज
ग्लोबल आइकॉन प्रियंका चोपड़ा को बीती रात मुंबई एयरपोर्ट पर स्पॉट किया गया। इस दौरान एक्ट्रेस को देखने के बाद से ही फैंस ये अंदाजा लगा रहे हैं कि वह अपनी फिल्म की शूटिंग पूरी करने आई हैं।
प्रियंका चोपड़ा का लुक
देसी गर्ल प्रियंका चोपड़ा मुंबई एयरपोर्ट पर काफी कैजुअल आउटफिट में नजर आईं। एक्ट्रेस ने फ्लोरल ड्रेस पहना हुआ है। प्रियंका चोपड़ा का एयरपोर्ट लुक बहुत ही कैजुअल और कंफर्टेबल है। सोशल मीडिया पर एक्ट्रेस की इन तस्वीरों को देखकर फैंस भी अपना दिल हार बैठे हैं।
सोशल मीडिया यूजर्स के रिएक्शन
सोशल मीडिया यूजर्स प्रियंका की इन तस्वीरों को देखने के बाद तरह-तरह के सवाल पूछ रहे हैं। एक्ट्रेस का अचानक मुंबई आना उनके फैंस के लिए हैरान कर देने वाला विषय है। ज्यादातर फैंस का यह मानना है की एक्ट्रेस फिल्म ‘जी ले जरा’ की शूटिंग पूरी करने आई हैं।
सोशल मीडिया पर एक्टिव हैं एक्ट्रेस
प्रियंका चोपड़ा फिल्म ‘जी ले जरा’ से लंबे समय बाद बॉलीवुड में वापसी करने जा रही हैं। इस फिल्म में कैटरीना कैफ और आलिया भट्ट भी नजर आएंगी। हालांकि, प्रियंका चोपड़ा इस समय हॉलीवुड में एक्टिव है इसके अलावा वह सोशल मीडिया पर भी काफी एक्टिव रहती हैं।





