नई दिल्ली रफ्तार डेस्क। प्रियंका चोपड़ा इस वक्त मुंबई में भाई सिद्धार्थ की शादी के फंक्शन एंजॉय कर रही है। वहीं बीती रात एक्ट्रेस प्री-वेडिंग फंक्शन में अपनी बेटी मालती के साथ फंक्शन अटेंड करने पहुंची इस दुराण एक्ट्रेस ने कैमरे को देखकर बेटी का चेहरा छुपा दिया। इसका कई वीडियो वायरल हुए हैं जिसमें वे अपनी कार में आती हुई नजर आ रही हैं।
प्रियंका का देसी अंदाज
वायरल हो रहे वीडियो में एक्ट्रेस कार में बैठी हुई हैं उनके साथ मालती भी नजर आ रही हैं।एक्ट्रेस की लुक की बात करें तो एक्ट्रेस ऑरेंज कलर के कपड़े पहने हुए थी। उनका ट्रेडिशनल लुक में एक्ट्रेस का अलग अंदाज देखने को मिल रहा है। एक्ट्रेस ने खूबसूरत सूट के साथ हेवी इयररिंग भी पहन हुआ है। वहीं वीडियो में एक्ट्रेस के ऊपर चारो तरफ से कमरे की लाइट पड़ती हैं। इस दौरान एक्ट्रेस ने अपनी बेटी का चेहरा छुपा लेती हैं। इसके साथ ही स्माइल करते हुए सबको हेलो भी बोलती हुई नजर आ रही हैं।
भाई की शादी को लेकर एक्ट्रेस काफी एक्साइटेड हैं। उन्होंने हाल में ही अपने इंस्टाग्राम पर भी शादी की तैयारी की तस्वीरें शेयर की थी। परिवार संगीत की तैयारी करता हुआ दिखाई दिया जबकि मालती खेलने और पेंटिंग करने में बिजी थी।तस्वीरें शेयर करते हुए उन्होंने लिखा, “शादी का घर..!! और यह कल से शुरू हो रहा है मेरे भाई की शादी है @siddharthchopra89 @neelamupadhyaya के साथ!! इसके अलावा एक्ट्रेस ने कई और तस्वीरें स्टोरी में लगाईं थी।
सिद्धार्थ चोपड़ा और नीलम उपाध्याय की मुलाकात
आपको बता दें कि, प्रिंयका चोपड़ा के भाई सिद्धार्थ चोपड़ा की शादी नीलम उपाध्याय से हो रही है। नीलम उपाध्याय को कई तमिल और तेलुगू फिल्मों में देखा गया है. पहली बार उन्हें अटेंशन तब मिली थी जब उन्होंने एमटीवी के स्टाइल चेक किया था।रिपोट्स के अनुसार नीलम और सिद्धार्थ की मुलाकात एक डेटिंग ऐप के जरिए हुई थी।





