back to top
29.1 C
New Delhi
Monday, March 2, 2026
spot_imgspot_imgspot_imgspot_img

प्रियंका चोपड़ा के ‘वाराणसी’ इवेंट का BTS वीडियो वायरल, महेश बाबू संग दिखी शानदार केमिस्ट्री

प्रियंका चोपड़ा के वायरल BTS वीडियो में वाराणसी इवेंट की तैयारियों, तेलुगु बोलने की उनकी मेहनत और महेश बाबू संग उनकी शानदार केमिस्ट्री की झलक दिखाई देती है।

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। भारतीय सिनेमा में अपने दमदार कमबैक की तैयारी कर रहीं ग्लोबल स्टार प्रियंका चोपड़ा ने एस.एस. राजामौली की मेगा फिल्म वाराणसी के भव्य टाइटल और टीज़र लॉन्च कार्यक्रम की तैयारियों की एक खास झलक अपने प्रशंसकों के साथ साझा की है। इंस्टाग्राम पर जारी इस वीडियो ने न केवल इवेंट के पीछे की हलचल को उजागर किया, बल्कि प्रियंका की मेहनत, उनकी घबराहट और महेश बाबू के साथ उनकी प्यारी दोस्ती को भी दिखाया।

तेलुगु लाइन्स को लेकर नर्वस दिखीं प्रियंका

वीडियो की शुरुआत प्रियंका के मेकअप रूम से होती है, जहां वह चेहरे पर मास्क लगाए अपने तेलुगु संवादों का अभ्यास करती नजर आती हैं। इवेंट में स्टेज पर बोलने से पहले वह बार-बार अपने नोट्स तैयार करती दिखीं। प्रियंका ने माना, फिल्म के लिए तेलुगु बोलना जितना मुश्किल नहीं होता, उससे कहीं ज्यादा चुनौती लाइव दर्शकों के सामने तेलुगु में बोलना है। उनकी इस साफगोई ने फैंस का दिल जीत लिया।

राजामौली संग रिहर्सल, महेश बाबू संग मस्ती

प्रियंका इवेंट में बेहतरीन प्रस्तुति देने के लिए निर्देशक एस.एस. राजामौली के साथ स्टेज पर अपनी एंट्री और लाइन्स का पूरा अभ्यास करती दिखीं। तैयारी के बाद जब वह महेश बाबू के पास पहुंचीं, तो माहौल तुरंत हल्का और मजेदार हो गया। दोनों कलाकारों के बीच की हंसमुख बातचीत और ‘हार्टी लाफ’ वाले पल वीडियो में साफ दिखाई देते हैं। स्टेज पर जाने से ठीक पहले दोनों की यह मस्ती सोशल मीडिया पर खूब पसंद की जा रही है।

प्रियंका ने कहा, मैं भारत वापस आकर और इस फिल्म का हिस्सा बनकर बहुत खुश हूं। स्पीच खत्म होने के बाद प्रियंका ने महेश बाबू की पत्नी नम्रता शिरोडकर और बेटी सितारा को भी गर्मजोशी से गले लगाया और उनके सहयोग के लिए आभार जताया।

पृथ्वीराज की तारीफ और राजामौली को ‘विजनरी’ बताया

इवेंट में प्रियंका ने फिल्म के विरोधी किरदार निभा रहे पृथ्वीराज सुकुमारन की जमकर तारीफ की। उन्होंने कहा कि, चाहे पर्दे पर वह डरावने दिखते हों, लेकिन असल जिंदगी में बिल्कुल विपरीत हैं। प्रियंका ने निर्देशक राजामौली को भारतीय सिनेमा को वैश्विक पहचान दिलाने वाला विजनरी बताया। इवेंट में वह सफेद लहंगा-चोली में नजर आईं, जिसके कारण कई फैंस ने उनके लुक की तुलना प्रिंसेस जैस्मिन से की।

फिल्म ‘वरणासी’क्या दिखाता है टीज़र?

इवेंट में जारी टीज़र ने सोशल मीडिया पर तहलका मचा दिया है। फिल्म में महेश बाबू मुख्य भूमिका ‘रुद्र’ निभा रहे हैं।

टीज़र में वह वाराणसी की गलियों में बैल पर सवार और त्रिशूल लिए एक प्रचंड अवतार में नजर आते हैं।

प्रियंका चोपड़ा फिल्म में ‘मंदाकिनी’ का किरदार निभा रही हैं। राजामौली ने कुछ दिन पहले ही उनका पोस्टर जारी किया था, जिसमें वह पीली साड़ी और हाथ में बंदूक लिए एक्शन मुद्रा में दिखीं। यह पोस्टर फैन्स के बीच खूब चर्चित रहा।

डायरेक्टर राजामौली ने यह भी पुष्टि की कि फिल्म में एक खास सीक्वेंस में महेश बाबू भगवान राम के रूप में भी दिखाई देंगे। इस दृश्य की शूटिंग में 60 दिन लगे। 

फैंस का मानना है कि फिल्म की कहानी में समय यात्रा (टाइम ट्रैवल) के तत्व शामिल हैं, हालांकि राजामौली ने अभी प्लॉट की पूरी जानकारी उजागर नहीं की है

फिल्म की स्टार कास्ट

महेश बाबू – रुद्र

प्रियंका चोपड़ा – मंदाकिनी

पृथ्वीराज सुकुमारन – कुम्भा (विलेन)

प्रियंका चोपड़ा का यह BTS वीडियो साबित करता है कि वह अपने भारतीय कमबैक को लेकर बेहद गंभीर और उत्साहित हैं। तेलुगु भाषा सीखने की उनकी तैयारी, राजामौली और महेश बाबू संग उनकी सहज केमिस्ट्री और भारत लौटने की खुशी ने इस वीडियो को खास बना दिया है।फिल्म वाराणसी को लेकर फैंस का उत्साह लगातार बढ़ता जा रहा है और टीज़र ने उनकी उम्मीदों को और ऊंचा कर दिया है।

Advertisementspot_img

Also Read:

BAFTA में धर्मेंद्र को मिली श्रद्धांजलि पर भावुक हुईं हेमा मालिनी, बोलीं- हर पल आती है उनकी याद

नई दिल्‍ली/रफ्तार डेस्‍क । सोमवार को 79वें ब्रिटिश एकेडमी फिल्म अवॉर्ड्स भारतीय सिनेमा प्रेमियों के लिए कई मायनों में यादगार रहा। जहां एक ओर...
spot_img

Latest Stories

Amitabh Bachchan ने सोशल मीडिया पर किया ऐसा ट्वीट, फैंस में मचा तहलका

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। बॉलीवुड के मेगास्टार अमिताभ बच्चन सोशल...

बंगाल से राज्यसभा की दौड़ में नई एंट्री, ममता बनर्जी ने किया नॉमिनेट, आखिर कौन हैं कोयल मल्लिक?

नई दिल्‍ली/रफ्तार डेस्‍क । पश्चिम बंगाल में राज्यसभा की...

The Kerala Story 2 Day 1 Collection: कंट्रोवर्सी के बाद भी बॉक्स ऑफिस पर मजबूत ओपनिंग

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। कोर्ट केस और सियासी विवादों के...

तेहरान समेत ईरान के कई इलाकों में विस्फोट, इजरायल की बड़ी सैन्य कार्रवाई का दावा

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। अंतरराष्ट्रीय माहौल आज 28 फरवरी 2026...