नई दिल्ली, रफ्तार डेस्क। टीवी इंडस्ट्री के फेमस कपल प्रिंस नरूला और युविका चौधरी पेरेंट्स बन गए हैं उन्होंने घर में नन्ही परी का स्वागत किया है। प्रिंस ने अपनी इंस्टाग्राम स्टोरी पर अपनी जिंदगी की सबसे बड़ी खुशी फैंस के साथ शेयर की है। बता दें कि, नन्ही परी के घर में आने के बाद कपल के फ्रेंड्स उन्हें बधाइयां दे रहे हैं। प्रिंस ने भी दोस्तों के पोस्ट को रिपोस्ट करके धन्यवाद कहा है।
612126d881949e725291450b04501d5f-croppedImage.png
कपल को दोस्त दे रहे हैं बधाई
प्रिंस नरूला के घर खुशियों ने दस्तक दे दी है इस मौके पर कपल के दोस्त उन्हें बधाई दे रहे हैं। एक्टर की दोस्त निवेदिता बसु ने प्रिंस को बधाई देते हुए लिखा, ‘मुबारक हो, बेटी हुई है।’ प्रिंस ने निवेदिता के पोस्ट को अपनी इंस्टाग्राम स्टोरी पर रीशेयर किया है। टीवी एक्टर करण कुंद्रा ने भी एक्टर को बधाई दी है।
युविका IVF के जरिए बनीं मां
युविका चौधरी ने एक इंटरव्यू के दौरान यह बताया था कि वह आईवीएफ के जरिए मां बन रही हैं। एक्ट्रेस ने कहा, ‘मैं चाहती थी कि प्रिंस का करियर अच्छे से चले और हमने अपने परिवार को आगे बढ़ाया, लेकिन मुझे एहसास हुआ कि समय के साथ आपका शरीरा और उम्र बहुत सी चीजों का साथ नहीं देते हैं। ऐसे में जब हमने पता लगाना शुरू किया तो मैंने प्रिंस से बात की कि मैं क्या चाहती हूं। आईवीएफ चुनने के लिए और मैं प्रिंस के करियर को मुश्किल में नहीं डालना चाहती थी, इसलिए हमने आईवीएफ के जरिए सेफ प्रेग्नेंसी करने का सोचा।’
प्रिंस ने दी थी पैरंट्स बनने की जानकारी
प्रिंस और युविका ने 12 अक्टूबर को अपनी मैरिज एनिवर्सरी सेलिब्रेट की थी। इस दौरान एक्ट्रेस ने अपना बेबी बंप फ्लॉन्ट किया था। प्रिंस ने पैरंट्स बनने की जानकारी इसी साल जून में दी थी। एक्टर ने अपने इंस्टाग्राम पर दो कारों की तस्वीर शेयर की वह अपनी जिंदगी में आने वाली खुशियों के बारे में बता रहे थे।
बिग बॉस से शुरू हुई थी लव स्टोरी
प्रिंस नरूला और युविका चौधरी की लव स्टोरी सलमान खान के रियलिटी शो ‘बिग बॉस’ सीजन 9 से शुरू हुई थी। दोनों शो में बतौर कंटेस्टेंट नजर आए थे। शो के दौरान ही प्रिंस ने बिग बॉस के घर में दिल के आकार का पराठा बनाकर युविका को प्रपोज किया था। इसके बाद दोनों ने एक दूसरे को डेट किया और फिर बात शादी तक पहुंच गई। अब कपल अपना पेरेंटिंग टाइम एंजॉय कर रहे हैं।





