portugal-is-welcoming-indian-visitors
portugal-is-welcoming-indian-visitors

पुर्तगाल कर रहा भारतीय विजिटर्स का स्वागत

नई दिल्ली, 1 मई (आईएएनएस लाइफ)। पुर्तगाल सभी विजिटर्स का स्वागत कर रहा है। चाहे आने का कारण कुछ भी हो। पुर्तगाल अपनी खूबसूरती के लिए जाना जाता है। शानदार तटीय समुद्र तटों से लेकर अलेंटेजो के सुनहरे मैदानों तक, इंटीरियर के हरे भरे पहाड़ों से लेकर अजोरेस और मदीरा द्वीपों की शांति भरी जगहों तक, हरे-भरे प्रकृति समेत कई बेहतरीन जगह हैं। यही नहीं, पुर्तगाल अपने लंबे इतिहास और प्रभावशाली विरासत, अपनी गतिशील संस्कृति, स्वाद और सुगंध से भरे व्यंजनों के लिए भी जाना जाता है। पुर्तगाल में पोर्ट वाइन का उत्पादन होता है। साथ ही डिस्कवरीज, फाडो और सदियों पुरानी परंपराएं भी देखने को मिलती हैं। पुर्तगाल निदेशक क्लाउडिया मटियास ने कहा, भारत हमेशा हमारे लिए एक मजबूत स्रोत बाजार रहा है, और पूर्व-कोविड अवधि में, हमने भारतीय टूरिस्ट की वृद्धि देखी है। हम पुर्तगाल में भारतीय विजिस्टर्स का स्वागत करने के लिए इंतजार नहीं कर सकते हैं, आठ सदियों से ज्यादा के इतिहास और संस्कृतियों और परंपराओं के साथ, हम यूरोप के सबसे पुराने राष्ट्रों में से एक हैं। पुर्तगाल एक आधुनिक, महानगरीय देश है, जहां आप अपने परिवार और साथी के साथ घूमने आ सकते हैं। भारत से पुर्तगाल आने वाले विजिस्टर्स को कुछ डॉक्यूमेंट्स दिखाने होंगे। नेगेटिव आरटी-पीसीआर टेस्ट- बोडिर्ंग से 72 घंटे पहले, या एक नेगेटिव एंटीजन टेस्ट- बोडिर्ंग से 24 घंटे पहले। 12 साल से कम उम्र के बच्चों के लिए किसी भी तरह की डॉक्यूमेंट्स की जरुरत नहीं है। --आईएएनएस पीके/एसकेपी

Related Stories

No stories found.
Raftaar | रफ्तार
raftaar.in