नई दिल्ली,रफ्तार डेस्क । आज अभिनेत्री पूनम पांडे अपना जन्मदिन माना रही हैं। अभिनेत्री ने अब तक कई फिल्मों में काम किया हैं। लेकिन अभिनेत्री अपनी फिल्मों से जादा कंट्रोवर्सी को लेकर चर्चा में रहती हैं। कुछ दिन पहले हि पूनम पांडे का एक किस वाला वीडियो तेजी से सोशल मीडिया पर वायरल हुआ है। हालांकि इससे पहले पूनम का नाम कई बड़ी कंट्रोवर्सी के साथ जुड़ चुका है। जानिए कौन-कौन से विवादों से पूनम का नाता रहा।
पूनम पांडे का एक वीडियो वायरल हो रहा है। इस वीडियो में वे सड़क पर पैप्स को पोज दे रही थीं, तभी एक शख्स ने उन्हें जबरदस्ती किस करने की कोशिश की। इसके बाद आसपास खड़े लोगों ने उन्हें उस शख्स से दूर किया और शख्स को पकड़ लिया। पिछले साल ही पूनम ने सोशल मीडिया पर खुद की मौत की झूठी खबर फैलाकर खूब सुर्खियां बटोरी थीं, जिसमे उन्होंने मौत का कारण सर्वाइकल कैंसर बताया था। एक नजर उनके विवादों पर-
वर्ल्ड कप के दौरान विवादित बयान
पूनम पांडे का साल 2011 के वर्ल्ड कप के दौरान दिया एक विवादित बयान खूब सुर्खियों में रहा था। तब उन्होंने कहा था कि यदि टीम इंडिया वर्ल्ड कप जीतती है तो वे पूरे कपड़े उतार देंगी। उनके इस बयान पर पूरे देश में खलबली थी, उन्हें खूब ट्रोल भी किया गया था। वहीं उनके घर पर भी इस बात को लेकर बड़ा विवाद खड़ा हो गया था।
न्यूड वीडियो हुआ था लीक
सोशल मीडिया पर कुछ समय पहले पूनम पांडे का न्यूड वीडियाे भी लीक हो चुका है। इस वीडियो में पूनम को न्यूड होकर बाथरूम में डांस करते हुए देखा गया था। यह वीडियो वायरल होने के बाद देशभर में खूब बवाल मचा था। बाद में यूट्यूब चैनल वालों को यह वीडियो ब्लॉक करना पड़ा था।
पति पर घरेलू हिंसा का आरोप
पूनम पांडे एक रियलिटी शो में अपने एक्स-हसबैंड पर घरेलू हिंसा का आरोप लगा चुकी हैं। उन्होंने अरोप लगाया था कि उन्हें पति द्वारा इतना पीटा गया था कि उन्हें ब्रेन हेमरेज की बीमारी हो गई थी। पूनम पांडे ने सितंबर 2020 में सैम बॉम्बे से शादी की थी, लेकिन हनीमून के दौरान ही एक्ट्रेस ने पति पर घरेलू हिंसा का आरोप लगाकर सभी को हैरान कर दिया था।
खुद के ऐप में डालीं बोल्ड फोटोज
पूनम पांडे ने साल 2017 में खुद का एक मोबाइल एप्लिकेशन लॉन्च किया था। तब सूत्रों ने बताया था कि एक्ट्रेस इस ऐप पर बोल्ड और न्यूड तस्वीरें पोस्ट करती थीं। हालांकि भनक लगते ही इस एप को गूगल ने महज एक घंटे में ही प्ले स्टोर से डिलीट कर दिया था।




