नई दिल्ली, हिन्दुस्थान समाचार। बिग बॉस ओटीटी 2 का दूसरा सीजन शुरू होने वाला है। इसी के साथ ही दर्शकों का इंतजार खत्म हो गया है। बिग बॉस के घर में पूजा भट्ट ने बतौर कंटेस्टेंट एंट्री ली हैं।
पूजा भट्ट बिग बॉस ओटीटी 2 में भाग लेने वाली 13वीं प्रतियोगी हैं
बिग बॉस के दूसरे सीजन की घोषणा के बाद से ही फैंस यह जानने के लिए बेताब हैं कि इस बार ‘बिग बॉस ओटीटी 2’ के घर में कौन से कलाकार एंट्री करेंगे। बॉलीवुड अभिनेत्री पूजा भट्ट बिग बॉस ओटीटी 2 में भाग लेने वाली 13वीं प्रतियोगी हैं। पूजा बिग बॉस प्रतियोगियों के साथ प्रतिस्पर्धा करेंगी। बिग बॉस के घर में उनकी एंट्री फैंस के लिए शॉकिंग है। पूजा से पहले पुनीत सुपरस्टार की बिग बॉस हाउस में एंट्री हो चुकी है। वह एक सोशल मीडिया कंटेंट क्रिएटर और कॉमेडियन हैं।
कंटेस्टेंट को जंगल थीम वाले घर में रहना होगा
‘बिग बॉस ओटीटी 2’ में इस बार कंटेस्टेंट्स के लिए कांसेप्ट काफी अलग और दिलचस्प होने वाला है। इस साल कंटेस्टेंट को जंगल थीम वाले घर में रहना होगा। इस घर में कंटेस्टेंट्स को सर्वाइवल किट दी जाएगी। इस एक किट में सभी जरूरी चीजें मौजूद रहेंगी। शो में कंटेस्टेंट्स का सफर जंगल से शुरू होगा। इस जगह पर कोई सोफा, लग्जरी बेड नहीं होगा, तो कोई अच्छी तरह से सुसज्जित बाथरूम और रसोईघर नहीं होगा। प्रतियोगियों को उन्हें प्रदान की गई उत्तरजीविता किट से जीवित रहना होगा।





