back to top
22.1 C
New Delhi
Monday, March 30, 2026
spot_imgspot_imgspot_imgspot_img

300 करोड़ी क्लब में शामिल हुई पठान , KGF Chapter 2 को भी छोड़ा पीछे

शाहरुख खान की पठान बॉक्स ऑफिस पर धमाल मचा रही है। फिल्म ने अब दुनिया भर में 300 करोड़ रुपये का आंकड़ा पार कर लिया है।

नई दिल्ली, रफ्तार डेस्क । शाहरुख खान की चार साल बाद सिनेमा में अपनी वापसी की है । फैंस के लिए शाहरुख खान की बड़े पर्दे पर वापसी किसी जश्न से कम नहीं है। फिल्म पठान ने भारत और दुनिया भर में बॉक्स ऑफिस पर आग लगा दी है। यह साबित होता दिख रहा है, कि पठान शाहरुख खान की सबसे बड़ी ब्लॉकबस्टर में से एक होगी। फिल्म ने केवल तीन दिनों में दुनिया भर में 300 करोड़ रुपये का आंकड़ा पार कर लिया है। ट्रेड एनालिस्ट रमेश बाला ने ट्विटर पर इस बात की जानकारी देते हुए लिखा, “पठान ने 3 दिनों में वर्ल्डवाइड बॉक्स ऑफिस पर 300 करोड़ के आकड़े का पार किया , जबकि भारतीय बॉक्स ऑफिस पर 150 करोड़ रुपये का आंकड़ा पार किया।

25 जनवरी को रिलीज हुई फिल्म तीन दिन में रिकॉर्ड तोड़ कमाई करती नजर आ रही है । वीक डे पर रिलीज होने के बावजूद शाहरुख खान स्टारर ‘पठान’ ने भर में अपना धमाल मचा दिया है । शाहरुख की फिल्म पठान ने भारत और विदेशों में किसी भी हिंदी फिल्म के लिए परमिट डे और वीकेंड के सारे रिकॉर्ड तोड़ दिए हैं।

पठान ने केजीएफ चैप्टर टू को भी छोड़ा पीछे

पठान ने कमाई के मामले में साउथ स्टार यश की फिल्म केजीएफ चैप्टर टू को भी पीछे छोड़ दिया है । केजीएफ चैप्टर टू ने 3 दिन 143.64 करोड़ की कमाई की थी, शाहरुख खान की फिल्म पठान ने पार कर लिया है।

Advertisementspot_img

Also Read:

फिल्म ‘इक्कीस’ की आठ दिन बाद भी बॉक्स ऑफिस पर धीमी रफ्तार, जानिए कितना हुआ कलेक्शन

नई दिल्‍ली / रफ्तार डेस्‍क । नए साल की सुबह जब सिनेमाघरों के बाहर पोस्टर लगे, तब उनमें एक नाम सबसे अलग महसूस हुआ,...
spot_img

Latest Stories

Travel Tips: पार्टनर को दें सरप्राइज, लेकर जाएं इन जगहों पर मिलेगा सुकून

नई दिल्ली रफ्तार डेस्क। अगर आप अपने पार्टनर के...
⌵ ⌵ ⌵ ⌵ Next Story Follows ⌵ ⌵ ⌵ ⌵