back to top
19.1 C
New Delhi
Wednesday, March 18, 2026
spot_imgspot_imgspot_imgspot_img

पेरिस हिल्टन ने अपनी पोस्ट में दिखाई खास अदा

लॉस एंजिल्स, 1 जून (आईएएनएस)। सोशल मीडिया पर साझा की गई एक नई तस्वीर में उद्यमी-सोशलाइट पेरिस हिल्टन हैशटैग बोसबेब और बार्बी के बीच एक क्रॉस की तरह लग रही हैं। पेरिस ने भारत के समय के अनुसार सोमवार रात इंस्टाग्राम पर तस्वीर पोस्ट की। तस्वीर में वह काले रंग की पैंट के साथ सफेद ब्लाउज पहने कार में बैठी नजर आ रही हैं। उन्होंने अपने लुक को चंकी सनग्लासेस से पूरा किया और अपने सुनहरे बालों को एक तरफ खुला छोड़ दिया है। कैमरे के लिए पोज देते हुए वह लिपस्टिक और आईना पकड़े नजर आ रही हैं। पेरिस ने कैप्शन के रूप में लिखा, अपने सपनों को कभी मत छोड़ो। आपके पास एक सुंदर वास्तविकता बनाने की शक्ति है। हैश टैग ड्रीम बिग हैश टैग बोस बेब हैश टैग मंडे मोटीवेशन। इससे पहले रविवार को, हिल्टन ने अपनी 18 महीने की सालगिरह पर प्रेमी कार्टर रेम के साथ एक प्यार भरा पोस्ट साझा किया था, जिसे उन्होंने जीवन के लिए अपने सबसे अच्छे दोस्त के रूप में टैग किया था। –आईएएनएस एसएस/आरजेएस

Advertisementspot_img

Also Read:

फ्रांस में महंगाई के खिलाफ भड़का जनसैलाब, 200 शहरों में हड़ताल! एफिल टावर भी पड़ा ठप

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। अमेरिका के बाद अब फ्रांस में आर्थिक नीतियों के खिलाफ जनता का गुस्सा सड़कों पर फूट पड़ा है। महंगाई, सामाजिक योजनाओं में...
spot_img

Latest Stories

ईद से पहले अपनी स्क्रीन का इस प्रकार रखें ध्यान, ग्लोइंग दिखेगा चेहरा

नई दिल्ली रफ्तार डेस्क। ईद का त्यौहार नजदीक है...

Vastu Tips: तुलसी का पौधा बनाएगा आपको मालामाल, बस करें ये खास उपाय

नई दिल्ली, रफ्तार डेस्क। वास्तु शास्त्र हमारे जीवन के...