back to top
17.1 C
New Delhi
Saturday, March 21, 2026
spot_imgspot_imgspot_imgspot_img

रियलिटी शो में भाग लेना चाहती हैं परिणीता बोरठाकुर

मुंबई, 12 मई (आईएएनएस)। अभिनेत्री परिणीता बोरठाकुर, जिन्हें आखिरी बार गुप्ता ब्रदर्स : चार कुंवारे फ्रॉम गंगा किनारे में देखा गया था, अब रियलिटी टीवी शो में भाग लेने की इच्छुक हैं। अभिनेत्री का कहना है कि वह चाहती है कि दर्शक देखें कि वह वास्तव में कैसी हैं। परिणीता ने कहा, स्क्रीन पर फिक्शन शो करने के बाद अब मैं अपने दर्शकों से खुद को मिलवाना चाहती हूं। मुझे लगता है कि रियलिटी टीवी सबसे अच्छा माध्यम है। इसके अलावा, मैं खुद को चुनौती देना चाहती हूं और कुछ ऐसा करने की कोशिश करना चाहती हूं, जिसे लेकर मैं सहज नहीं हूं। उन्होंने कहा कि यही वजह है कि वह रियलिटी शो का हिस्सा बनना चाहती हैं। उन्होंने साथ ही यह भी उम्मीद जताई कि ईश्वर की कृपा से जल्द ही ऐसा होगा। उन्हें लगता है कि वह बिग बॉस जैसे शो अंत तक नहीं टिक सकेंगी। वह गायन और नृत्य शो के लिए उत्सुक हैं। अभिनेत्री ने कहा, मैं एक गायक भी हूं। इसलिए, अगर गायन या नृत्य पर कोई शो है, तो मैं हमेशा इसके लिए फिट हूं। इसके अलावा, खतरों के खिलाड़ी दिलचस्प लगता है। बिग बॉस सबसे ज्यादा चर्चा में है। लेकिन मुझे लगता है कि मैं कोई ऐसी व्यक्ति नहीं हूं, जो लंबे समय तक वहां टिकी रह सके। परिणीता को एक था राजा एक थी रानी, प्रीतम प्यारे और वो के अलावा स्वरागिनी जैसे शो में उनकी भूमिकाओं के लिए जाना जाता है। –आईएएनएस एकेके/एएनएम

Advertisementspot_img

Also Read:

रियलिटी शो ‘The 50’ का बड़ा ऐलान: सिवेट तोमर से लेकर नीलम गिरी तक, कई चर्चित चेहरे लेंगे हिस्सा

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। जियोहॉटस्टार और कलर्स के अपकमिंग रियलिटी शो The 50 की उलटी गिनती शुरू हो चुकी है। 1 फरवरी को प्रीमियर से...
spot_img

Latest Stories

क्यों है वैष्णो देवी की इतनी मान्यता, जानिए माता रानी से जुड़ी कहानी और कथा

नई दिल्ली,रफ्तार डेस्क। नवरात्रि का पर्व चल रहा ऐसे...

मिलिंद नाम का मतलब- Milind Name Meaning

Milind Name Meaning - मिलिंद नाम का मतलब: Honeybee/मधुमक्खी Origin...

चैत्र नवरात्रि अष्टमी कब है? जानें कन्या पूजन की सारी जानकारी

नई दिल्ली, रफ्तार डेस्क। चैत्र नवरात्रि (Chaitra Navratri) हिन्दू...

Assembly Election 2026: पश्चिम बंगाल का सबसे अमीर विधायक कौन? जानिए कितनी है नेटवर्थ

नई दिल्ली,रफ्तार डेस्क। साल 2026 के विधानसभा चुनावों से...
⌵ ⌵ ⌵ ⌵ Next Story Follows ⌵ ⌵ ⌵ ⌵