back to top
29.1 C
New Delhi
Monday, March 2, 2026
spot_imgspot_imgspot_imgspot_img

परेश रावल की ‘हेरा फेरी 3’ में वापसी? फिल्म छोड़ने के बाद एक्‍टर ने तोड़ी चुप्‍पी…

एक्टर परेश रावल की और से फिल्‍म हेरा फेरी 3 से अलग होने की घोषणा के कुछ दिनों बाद अभिनेता ने अब फ्रेंचाइजी में अपनी वापसी की जानकारी दी है।

नई दिल्‍ली, रफ्तार डेस्‍क । एक्टर परेश रावल की और से फिल्‍म ‘हेरा फेरी 3’ से अलग होने की घोषणा के कुछ दिनों बाद अभिनेता ने अब फ्रेंचाइजी में अपनी वापसी जानकारी दी है। परेश रावल ने हाल ही में एक पॉडकास्टर से बातचीत में फिल्म विवाद और एक्‍टर अक्षय कुमार, सुनील शेट्टी और प्रियदर्शन के बारे में खुलकर बात की। 

परेश रावल ने हेरा फेरी 3 के बारे में बात की

अपनी बातचीत के दौरान, जब परेश से हेरा फेरी 3 को लेकर हुए विवाद के बारे में पूछा गया तो उन्होंने इस बात को नकार दिया और कहा कि, “नहीं विवाद तो कुछ नहीं है। उन्होने कहा कि, जब लोग किसी चीज़ को इतना पसंद करते हैं तो आपको ज्‍यादा सावधान रहने की जरुरत है। यह दर्शकों के प्रति हमारी जिम्मेदारी है।’ 

उन्‍होने कहा‍ दर्शकों ने आपको बहुत सराहना दी है। ऐसे में आप किसी भी चीज़ों को हल्के में नहीं ले सकते। मेहनत करके उनको दो। तो मेरी राय थी कि सब साथ में आएं, मेहनत करें। और कुछ नहीं। अब यह सब सुलझ गया है।”

परेश ने हेरा फेरी 3 में वापसी की पुष्टि की

जब उनसे दोबारा पूछा गया कि क्या प्रशंसक फिल्म में तीनों को साथ देखेंगे, इस पर परेश ने कहा कि पहले भी वे फिल्म में साथ काम कर रहे थे। “पहले भी आने वाली थी, लेकिन बात सिर्फ इतनी है कि हमें खुद को ठीक करना था (हंसते हुए)। आखिरकार, वे सभी रचनात्मक हैं, चाहे वह प्रियदर्शन हों, अक्षय हों या सुनील। वे कई, कई, कई सालों से दोस्त हैं।”

बता दें कि, इस साल की शुरुआत में आने वाली फिल्म से परेश रावल के अचानक बाहर हो जाना फैंस हैरान और निराश हो गए थे। रावल के फिल्म से बाहर होने के बाद फिल्‍म के निर्माता अक्षय कुमार ने परेश पर मुकदमा दायर किया था। वही, मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक, फिल्म छोड़ने के बाद उन्होंने साइनिंग अमाउंट 15 प्रतिशत ब्याज के साथ लौटा दिया था।

Advertisementspot_img

Also Read:

BAFTA में धर्मेंद्र को मिली श्रद्धांजलि पर भावुक हुईं हेमा मालिनी, बोलीं- हर पल आती है उनकी याद

नई दिल्‍ली/रफ्तार डेस्‍क । सोमवार को 79वें ब्रिटिश एकेडमी फिल्म अवॉर्ड्स भारतीय सिनेमा प्रेमियों के लिए कई मायनों में यादगार रहा। जहां एक ओर...
spot_img

Latest Stories

Amitabh Bachchan ने सोशल मीडिया पर किया ऐसा ट्वीट, फैंस में मचा तहलका

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। बॉलीवुड के मेगास्टार अमिताभ बच्चन सोशल...

बंगाल से राज्यसभा की दौड़ में नई एंट्री, ममता बनर्जी ने किया नॉमिनेट, आखिर कौन हैं कोयल मल्लिक?

नई दिल्‍ली/रफ्तार डेस्‍क । पश्चिम बंगाल में राज्यसभा की...

The Kerala Story 2 Day 1 Collection: कंट्रोवर्सी के बाद भी बॉक्स ऑफिस पर मजबूत ओपनिंग

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। कोर्ट केस और सियासी विवादों के...

तेहरान समेत ईरान के कई इलाकों में विस्फोट, इजरायल की बड़ी सैन्य कार्रवाई का दावा

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। अंतरराष्ट्रीय माहौल आज 28 फरवरी 2026...