नई दिल्ली, रफ्तार डेस्क। पंकज त्रिपाठी ने अपनी उम्दा एक्टिंग से हिंदी सिनेमा में अपनी पहचान बनाई है। सीरियस और कॉमेडी दोनों तरह के किरदारों में जान फूंक देने वाले पंकज त्रिपाठी ने बॉक्स ऑफिस फेलियर को लेकर बड़ी बात कही है।
पुरानी भूमिका निभाएंगे पंकज त्रिपाठी
पंकज त्रिपाठी को ‘मिर्जापुर 3’ में एक्टर को कालीन भैया के रूप में खूब पसंद किया गया। अब पंकज त्रिपाठी फिल्म ‘स्त्री 2’ में अपनी भूमिका को एक बार फिर दोहराने वाले हैं। इस फिल्म में पंकज त्रिपाठी एक बार फिर से अपनी पुरानी भूमिका निभाते हुए देखेंगे। हाल ही में पंकज त्रिपाठी से एक इंटरव्यू के दौरान बॉक्स ऑफिस फैलियर को लेकर सवाल किया गया।
बॉक्स ऑफिस फैलियर पर एक्टर का जवाब
पंकज त्रिपाठी से यह पूछा गया कि जब बॉक्स ऑफिस पर फिल्में फ्लॉप हो जाती है तो निराशा होती है या नहीं? इसके बाद एक्टर ने जवाब में कहा, “बिल्कुल नहीं हमें पता है कि हमने शूटिंग के दौरान अपना हंड्रेड परसेंट दिया है। मैं अपने काम के प्रति सच्चा रहा हूं, तो इसमें मुझे निराशा क्यों होगी।” पंकज त्रिपाठी ने आगे बताते हुए कहा, “मैं बॉक्स ऑफिस के बिजनेस को अच्छी तरह समझता हूं। बॉक्स ऑफिस का गणित में जानता हूं, मेरी फ़िल्में बॉक्स ऑफिस पर सफल रहे या असफल होती है तो निर्माता को पैसे लौटा देता हूं।”
पंकज त्रिपाठी वर्क फ्रंट
पंकज त्रिपाठी जल्दी ही अपनी हॉरर कॉमेडी फिल्म ‘स्त्री 2’ में नजर आने वाले हैं। इस फिल्म में एक्टर का किरदार काफी मजेदार होने वाला है जो दर्शकों को बेहद पसंद आएगा। इस फिल्म में श्रद्धा कपूर, तमन्ना भाटिया, राजकुमार राव, फ्लोरा सैनी, अपारशक्ति खुराना, विजय राज, अभिषेक बनर्जी और आकाश दाभाड़े भी अपनी खास भूमिका में नजर आएंगे। फिल्म का पोस्टर और ट्रेलर लोगों को थिएटर तक खींचने का काम कर चुका है। अब फिल्म 15 अगस्त को सिनेमाघर में रिलीज किया जाएगा।
अन्य खबरों के लिए क्लिक करें- Hindi News Today: ताज़ा खबरें, Latest News in Hindi, हिन्दी समाचार, आज का राशिफल, Raftaar – रफ्तार-





