back to top
25.1 C
New Delhi
Monday, March 2, 2026
spot_imgspot_imgspot_imgspot_img

‘पंचायत’ फेम आसिफ खान के सिर पर सजा सेहरा, फैंस ने पूछा- चक्का वाली कुर्सी मिली?

हाल ही में पंचायत' फेम आसिफ खान ने गर्लफ्रेंड जेबा के साथ निकाह कर फैंस को सरप्राइज दिया है।

नई दिल्‍ली, रफ्तार डेस्‍क । इन दिनों शादियों का सीजन चल रहा है, ऐसे में आम लोगों के साथ ही सेलेब्‍स भी शादी के बंधन में बंध रहे हैं। हाल ही में पंचायत’ फेम आसिफ खान ने गर्लफ्रेंड जेबा के साथ निकाह कर फैंस को सरप्राइज दिया है। ‘पंचायत 3’ में गणेश का किरदान निभाने वाले एक्टर 10 दिसंबर को शादी के बंधन में बंधे हैं। उन्‍होंने अपने निकाह की फोटोज भी सोशल मीडिया पर शेयर की हैं। 

एक्‍टर आसिफ क्रीम शेरवानी में दूल्हा बने बेहद खुश 



शादी की इन तस्वीरों में एक्‍टर आसिफ क्रीम शेरवानी में दूल्हा बने बेहद खुश नजर आ रहे हैं वहीं दुल्हन ज़ेबा हल्के नीले रंग के गहनों के साथ गुलाबी लहंगा में खूबसूरत दिखीं। आसिफ ने तस्‍वीरों पर लिखा – ‘कुबूल है 10.12.24।’ इन फोटोज पर फैंस के अलावा इंडस्ट्री के दोस्त बधाई दे रहे हैं। 

वायरल फोटोज में आसिफ खान अपनी दुल्हनिया जेबा पर खूब प्यार लुटाते नजर आए। उन्‍होंने अपनी बेगम का माथा चूमते हुए तो कभी गले लगाते हुए फोटो शेयर की हैं। दोनों की खुशी उनके चेहरों पर बयां हो रही है। इस दौरान एक्‍टर अपनी बेगम के साथ में खुशी से नाचते हुए भी देखा गया। 

एक्ट्रेस सृष्टि दीक्षित भी आसिफ खान की शादी में शामिल 



वहीं एक्ट्रेस सृष्टि दीक्षित भी आसिफ खान की शादी में शामिल हुईं और उनके निकाह की कई झलकियां सोशल मीडिया पर शेयर कीं। कुछ लोगों ने तो मजेदार कमेंट भी किए और उनसे पूछा कि ‘चक्के वाली कुर्सी मिली कि नहीं, मिठाई के डिब्बे में क्या है।’ काह के समय आसिफ खान अपनी पत्नी को थामे हुए नजर आए और दोस्तों के साथ में फोटोज भी क्लिक कराए । 

एक्‍टर आसिफ खान के वर्कफ्रंट पर बात की जाते तो आखिरी बार उन्‍हें रितेश देशमुख, सोनाक्षी सिन्हा और साकिब सलीम के साथ ‘काकुडा’ में देखा गया था। उनकी अगली फ‍िल्‍म रशिक खान की ‘सेक्शन 108’ होगी।

Advertisementspot_img

Also Read:

क्‍या सच में पंचायत एक्टर आसिफ खान को आया था हार्ट अटैक, अस्पताल से छुट्टी के बाद बताई सच्चाई…

नई दिल्‍ली, रफ्तार डेस्‍क । पंचायत फेम के एक्‍टर आसिफ खान उर्फ दामाद जी को लेकर बीते दिन एक खबर आई थी कि एक्‍टर...
spot_img

Latest Stories

Amitabh Bachchan ने सोशल मीडिया पर किया ऐसा ट्वीट, फैंस में मचा तहलका

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। बॉलीवुड के मेगास्टार अमिताभ बच्चन सोशल...

बंगाल से राज्यसभा की दौड़ में नई एंट्री, ममता बनर्जी ने किया नॉमिनेट, आखिर कौन हैं कोयल मल्लिक?

नई दिल्‍ली/रफ्तार डेस्‍क । पश्चिम बंगाल में राज्यसभा की...

The Kerala Story 2 Day 1 Collection: कंट्रोवर्सी के बाद भी बॉक्स ऑफिस पर मजबूत ओपनिंग

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। कोर्ट केस और सियासी विवादों के...

तेहरान समेत ईरान के कई इलाकों में विस्फोट, इजरायल की बड़ी सैन्य कार्रवाई का दावा

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। अंतरराष्ट्रीय माहौल आज 28 फरवरी 2026...