नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। शनिवार को iifa 2025 का जयपुर में शुरु हुआ आयोजन। जिसमें तमाम सेलेब्स का लगा मेला, जिसमें शाहरुख खान, माधुरी दीक्षित, करीना कपूर, कार्तिक आर्यन समेत तमाम सेलेब्स अपना जलवा दिखाने के लिए मौजूद हुए है। वहीं इस बार आईफा के ग्रीन कारपेट पर अपने स्टाइल से हर किसी को हैरान करती हुई नजर आईं उर्फी जावेद। लेकिन फोटो सेशन के दौरान पैपराजी ने कुछ ऐसा बोल दिया जिससे भड़की उर्फी ने हाई हील्स मारने तक की बात कर दी। आइए जानते हैं कि आईफा में क्या हुआ?
जयपुर में IIFA 2025 की शुरुआत
जयपुर में आईफा 2025 की शुरुआत हो चुकी है, इसके चलते जयपुर में सितारों का जमकर मेला लगा हुआ है। इनमें शाहरुख खान, माधुरी दीक्षित, करीना कपूर, कार्तिक आर्यन समेत तमाम अभिनेता अपना जलवा दिखा रहे हैं। वहीं, इस बार अपने यूनिक ड्रेसिंग सेंस को लेकर चर्चा में रहनेवाली उर्फी जावेद भी आईफा के ग्रीन कारपेट पर अपने स्टाइल से हर किसी को हैरान करती हुई नजर आईं। जिसमें फोटो सेशन के दौरान जमकर पोज देते नजर आई एक्ट्रेस, लेकिन उस दौरान कुछ ऐसा हुआ जिसपर पैपराजी पर भड़क गई। उर्फी ने गुस्सा जाहिर करते हुए अपनी हील्स को निकालकर मारने की बात बोल दी।
IIFA में उर्फी जावेद का फूटा गुस्सा
गौरतलब है कि, (IIFA 2025) से अब तक सोशल मीडिया पर कई वीडियोज सामने आ चुके हैं, जिसमें सेलेब्स की ग्रीन कारपेट पर एंट्री से लेकर गपशप तक देखने के लिए मिल रही है। वहीं अब तक पुराने लव बर्ड करीना कपूर और शाहिद कपूर की चिटचेट वीडियो ने भी फैंस का ध्यान खींचा था, लेकिन अब Urfi Javed के गुस्से को लेकर चर्चांए शुरु हो गई है। जिसमें ब्लैक कलर की ड्रेस पहने उर्फी को एक पैपराजी चमगादड़ बोल देता है, और इसपर भड़की एक्ट्रेस बोलती हैं, इसका तो मैं फोन छीनकर भाग जाऊंगी, इसके बाद अपनी हील्स दिखाते हुए बोलती हैं, तुमको देखकर तो बस निकलने ही वाली है, लेकिन फिर जैसे ही पैपराजी फिर बोलता है उड़ जाओ उड़ जाओ तो एक्ट्रेस ये बात भूलकर पोज देने लगती है।
कैसा था उर्फी जावेद का लुक
मालूम हो कि, आईफा 2025 में उर्फी जावेद ने काफी यूनिक लुक लिया हुआ था जिसमें मोनोकिनी स्टाइल की ब्लैक शिमरी ड्रेस में एक्ट्रेस हमेशा की तरह सबसे हटकर नजर आई। ब्लैक लंबा श्रग, सिर पर भी ड्रेस से जुड़ा हुआ फेरीटेल जैसा कैप लगा कपड़ा था। इस लुक को हाई हील्स और बालों को बांध कंम्पलीट किया था। जिसमें स्वाभाविक तौर से भले ही ये लुक ट्रोलर्स को पसंद नहीं आया हो, लेकिन फैंस उर्फी जावेद की जमकर तारीफ करते नजर आएं।





