Movie Release: फरवरी के आखिरी हफ्ते में OTT पर देखें ये फिल्में और सीरीज

फरवरी बस खत्म होने वाला है ऐसे में अब OTT पर कई फिल्में और सीरीज दस्तक देने को तैयार हैं।

9
OTT Release
OTT Release

नई दिल्ली रफ्तार डेस्क। साल की शुरुआत में ही एक से बढ़कर एक फिल्मों ने दस्तक दिया। किसी से सिनेमाघर में अपना जलवा दिखाया तो किसी ने OTT पर। 1 फरवरी का महीना भी फिल्मों के लिए काफी शानदार रहा एक से बढ़कर एक ड्रामा रोमांटिक एक्शन वाली फिल्में दस्तक दे चुकी है।आप फरवरी के आखिरी हफ्ते में OTT पर कई सीरीज और फिल्में दस्तक देने जा रही हैं जिनका इंतजार कई दिनों से लोग कर रहे हैं। तो चलिए उनके बारे में जानते हैं।

द ब्लफ़द

प्रियंका चोपड़ा की नई फिल्म OTT पर दस्तक देने जा रही है।इसका नाम ‘द ब्लफ़द’ है।इतने प्रियंका चोपड़ा की एक्टिंग उनका किरदार काफी खास है उन्होंने इस फिल्म में ऐसा किरदार निभाया है, जो एक मजबूत पूर्व समुद्री डाकू हैं जो अपने परिवार की रक्षा के लिए किसी भी हद तक जाएंगी।

इक्कीस 

धर्मेंद्र की आखिरी फिल्म इक्कीस OTT पर दस्तक देने को तैयार है। धर्मेंद्र के अलावा इस फिल्म में अगस्त्य नंदा ने अरुण खेत्रपाल का किरदार निभाया है, जो परम वीर चक्र पुरस्कार के सबसे युवा प्राप्तकर्ता हैं, और फिल्म 1971 के भारत-पाकिस्तान युद्ध के दौरान उनकी वीरता को दर्शाती है।

साइको सैयां

साइको सैयां एक रोमांटिक थ्रिलर सीरीज़ है जो पैशनेट प्यार और बहुत ज़्यादा जुनून के बीच की खतरनाक, पतली लाइन को दिखाती है। इसमें तेजस्वी प्रकाश चारू के रोल में, रवि किशन हंटर चौहान के रोल में, और अनुद सिंह ढाका कार्तिक पांडे के रोल में हैं।इसे 25 फरवरी से अमेजन मैक्स प्लेयर पर स्ट्रीम किया जा सकता है। इस सीरीज में आपको ड्रामा एक्शन कॉमेडी हर चीज काफी मात्रा में देखने को मिलेगी।

इक कुड़ी

शहनाज गिल की फिल्म इक कुड़ी भी रास्ता देने को तैयार है ये OTT प्लेटफॉर्म पर 26 फरवरी कोआने जा रही है। फिल्म इक कुड़ी में शहनाज़ गिल ने डबल रोल किया हैं। जब यह फिल्म सिनेमा घर में रिलीज हुई थी तो इस फिल्म को काफी ज्यादा पसंद किया गया था वहीं अब OTT पर इसका कलेक्शन देखने को मिलेगा।