नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। 97वें अकेडमी अवॉर्ड्स यानी ऑस्कर 2025 का शानदार आगाज हुआ है। लॉस एंजिल्स के हॉलीवुड स्थित डॉल्बी थिएटर में आयोजित इस अवॉर्ड्स को कॉनन ओब्रायन ने पहली बार मेजबानी करते हुए होस्ट किया। इवेंट में कई देशों के सितारों का जलवा देखने को मिला। फिल्म अनोरा ने इस समारोह में 5 अवॉर्ड जीते तो बेस्ट एक्टर का खिताब एड्रियन ब्रॉडी के नाम रहा। वहीं बेस्ट एक्ट्रेस का पुरस्कार माइकी मैडिसन ने जीता। इसके अलावा अनोरा को बेस्ट फिल्म का ऑस्कर अवॉर्ड मिला। देखें ऑस्कर विनर्स पूरी लिस्ट..
‘अनोरा’ को मिले पांच अवॉर्ड
ऑस्कर अवॉर्ड में अनोरा ने 5 अवॉर्ड जीते हैं। एक्ट्रेस माइकी मैडिसन को बेस्ट एक्ट्रेस, फिल्म को बेस्ट एडिटिंग, बेस्ट डायरेक्टर, बेस्ट फिल्म और बेस्ट ओरिजनल स्क्रीनप्ले का अवॉर्ड मिला।
सीन बेकर ने तोड़ा रिकॉर्ड
फिल्म अनोरा के डायरेक्टर सीन बेकर ने रिकॉर्ड तोड़ा है, वे पहले ऐसे डायरेक्टर बने हैं, जिन्होंने एक ही फिल्म के लिए उसी साल में 4 ऑस्कर अपने नाम किए हैं। उन्होंने बेस्ट पिक्चर, डायरेक्टर, ऑरिजनल स्क्रीनप्ले, एडिटिंग का अवॉर्ड जीता है।
अवॉर्ड जीतने से चूकी ‘अनुजा’
बेस्ट लाइव एक्शन शॉर्ट फिल्म कैटिगरी में ‘अनुजा’ अवॉर्ड जीतने से चूक गई। इसे एडम ग्रेव्स ने बनाया है. प्रियंका चोपड़ा, गुनीत मोंगा बतौर को-प्रोड्यूसर मूवी से जुड़ी हैं।
देखिए विनर्स की पूरी लिस्ट…
बेस्ट फिल्म- अनोरा
बेस्ट एक्टर- एड्रियन ब्रॉडी (द ब्रूटलिस्ट)
बेस्ट एक्ट्रेस- माइकी मैडिसन (अनोरा)
बेस्ट डायरेक्टर- सीन बेकर (अनोरा)
बेस्ट मेकअप और हेयरस्टाइलिंग- द सब्सटेंस
बेस्ट एडेप्टेड स्क्रीनप्ले- कॉन्क्लेव
बेस्ट ओरिजनल स्क्रीनप्ले- अनोरा
बेस्ट एनिमेटेड फिल्म- फ्लो
बेस्ट एनिमेटेड शॉर्ट फिल्म- इन द शैडो ऑफ द साइप्रस
बेस्ट कॉस्ट्यूम डिजाइन- पॉल टेजवेल (विकेड)
बेस्ट फिल्म एडिटिंग- अनोरा (सीन बेकर)
बेस्ट प्रोडक्शन डिजाइन- विकेड
बेस्ट ओरिजिनल सॉन्ग- El Mal (एमीलिया पेरेज)
बेस्ट डॉक्यूमेंट्री शॉर्ट फिल्म- द ओनली गर्ल इन द ऑर्केस्ट्रा
बेस्ट डॉक्यूमेंट्री फीचर फिल्म- नो अदर लैंड
बेस्ट साउंड- ड्यून: पार्ट टू
बेस्ट लाइव एक्शन शॉर्ट फिल्म- आई एम नॉट अ रोबोट
बेस्ट इंटरनेशनल फीचर फिल्म- आई एम स्टिल हियर (ब्राजील)
बेस्ट सिनेमेटोग्राफी- द ब्रूटलिस्ट
बेस्ट ओरिजनल स्कोर- द ब्रूटलिस्ट




