नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। साउथ सुपरस्टार मोहनलाल की फिल्म ‘एल2: एम्पुरान’ 27 मार्च को रिलीज होने जा रही है। इस फिल्म की रिलीज के मौके पर बेंगलुरू के एक कॉलेज में छुट्टी का ऐलान भी कर दिया गया है, और इसके साथ ही बच्चों को मूवी के फ्री टिकट भी बांटे गए हैं। ताकि, स्टूडेंट थियेटर में इस फिल्म को देखं एक्टर के प्रति अपना प्यार और सपोर्ट दे सके। बता दे, इस फिल्म का पिछला पार्ट सुपरहिट होने के कारण इस प्रीक्वल को भी ट्रेड विशेषज्ञों ने पहले ही हिट बता दिया है।
बच्चों के लिए फिल्म की विशेष स्क्रीनिंग
मोहनलाल के टैलेंट और पृथ्वीराज सुकुमारन के डायरेक्शन को सम्मानित करने बेंगलुरू के फेमस ‘द गुड शेफर्ड कॉलेज’ ने अपने स्टूडेंट को एक स्टेटमेंट भेजा है, जिसमें उन्होनें लिखा कि, जब पैशन और फैनडम जुड़ते हैं तो इतिहास रचा जाता है। हमारे चहीते एमडी, लालेटन के बहुत बड़े फैन हैं। इसलिए आप लोगों के लिए एम्पुरान की स्पेशल स्क्रीनिंग की व्यवस्था की गई है। लाइट्स, कैमरा, हॉलिडे! ये एक मूवी नही बल्कि एक घटना है।
बच्चों को दिए सर्कुलर मेसेज में क्या-क्या लिखा?
बेंगलुरू के द गुड शेफर्ड कॉलेज के चेयरमैन मोहनलाल के बहुत बड़े फैंस है, इसलिए बच्चों को दिए इस स्टेटमेंट में बताया गया है कि, चेयरमैन के एक्टर मोहनलाल के प्रति प्यार को ध्यान में रखते हुए ये फैसला लिया गया है, जिसमें राजाराजेश्वरी नगर के YGR मॉल में सुबह 7 बजे का इस मूवी शो को बुक किया गया है। जिसमें सभी बच्चे मूवी एन्जॉय कर सकते हैं। पृथ्वीराज सुकुमारन के निर्देशन में बनी इस फिल्म में मोहनलाल लीड रोल का किरदार निभाते नजर आऐगें। यह फिल्म ‘लुसिफर’ का प्रीक्वल है।
‘लुसिफर’ ने भी बॉक्स ऑफिस पर कमाल किया था
गौरतलब है कि, जिस प्रकार ‘लुसिफर’ ने बॉक्स ऑफिस पर ताबड़तोड़ कमाई का रिकॉर्ड अपने नाम किया था, ठीक उसी प्रकार L2 Empuraan भी रिकार्ड करेगी। फिलहाल फिल्म ने एडवांस बुकिंग से ही कमा लिए 60 करोड़। इस फिल्म को लेकर फैंस में जबरदस्त क्रेज देखने को मिल रहा ।





