back to top
28.1 C
New Delhi
Tuesday, March 24, 2026
spot_imgspot_imgspot_imgspot_img

फिल्म ‘एल2: एम्पुरान’ रिलीज के मौके पर कॉलेज ने अनाउंस की बच्चों की छुट्टी, स्टूडेंट्स को दिया ये तोहफा

साउथ सुपरस्टार मोहनलाल और पृथ्वीराज सुकुमारन की फिल्म 'एल2: एम्पुरान' के रिलीज के मौके पर बच्चों की हुई छुट्टी, इतना ही नहीं मोहनलाल की इस अपकमिंग फिल्म के फ्री टिकट भी स्टूडेंट्स को बांटे गए हैं।

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। साउथ सुपरस्टार मोहनलाल की फिल्म ‘एल2: एम्पुरान’ 27 मार्च को रिलीज होने जा रही है। इस फिल्म की रिलीज के मौके पर बेंगलुरू के एक कॉलेज में छुट्टी का ऐलान भी कर दिया गया है, और इसके साथ ही बच्चों को मूवी के फ्री टिकट भी बांटे गए हैं। ताकि, स्टूडेंट थियेटर में इस फिल्म को देखं एक्टर के प्रति अपना प्यार और सपोर्ट दे सके। बता दे, इस फिल्म का पिछला पार्ट सुपरहिट होने के कारण इस प्रीक्वल को भी ट्रेड विशेषज्ञों ने पहले ही हिट बता दिया है। 

बच्चों के लिए फिल्म की विशेष स्क्रीनिंग

मोहनलाल के टैलेंट और पृथ्वीराज सुकुमारन के डायरेक्शन को सम्मानित करने बेंगलुरू के फेमस ‘द गुड शेफर्ड कॉलेज’ ने अपने स्टूडेंट को एक स्टेटमेंट भेजा है, जिसमें उन्होनें लिखा कि, जब पैशन और फैनडम जुड़ते हैं तो इतिहास रचा जाता है। हमारे चहीते एमडी, लालेटन के बहुत बड़े फैन हैं। इसलिए आप लोगों के लिए एम्पुरान की स्पेशल स्क्रीनिंग की व्यवस्था की गई है। लाइट्स, कैमरा, हॉलिडे! ये एक मूवी नही बल्कि एक घटना है। 

बच्चों को दिए सर्कुलर मेसेज में क्या-क्या लिखा?

बेंगलुरू के द गुड शेफर्ड कॉलेज के चेयरमैन मोहनलाल के बहुत बड़े फैंस है, इसलिए बच्चों को दिए इस स्टेटमेंट में बताया गया है कि, चेयरमैन के एक्टर मोहनलाल के प्रति प्यार को ध्यान में रखते हुए ये फैसला लिया गया है, जिसमें राजाराजेश्वरी नगर के YGR मॉल में सुबह 7 बजे का इस मूवी शो को बुक किया गया है। जिसमें सभी बच्चे मूवी एन्जॉय कर सकते हैं। पृथ्वीराज सुकुमारन के निर्देशन में बनी इस फिल्म में मोहनलाल लीड रोल का किरदार निभाते नजर आऐगें। यह फिल्म ‘लुसिफर’ का प्रीक्वल है।

‘लुसिफर’ ने भी बॉक्स ऑफिस पर कमाल किया था

गौरतलब है कि, जिस प्रकार ‘लुसिफर’ ने बॉक्स ऑफिस पर ताबड़तोड़ कमाई का रिकॉर्ड अपने नाम किया था, ठीक उसी प्रकार L2 Empuraan भी रिकार्ड करेगी। फिलहाल फिल्म ने एडवांस बुकिंग से ही कमा लिए 60 करोड़। इस फिल्म को लेकर फैंस में जबरदस्त क्रेज देखने को मिल रहा । 

Advertisementspot_img

Also Read:

धनुष के लिए कानूनी संकट: प्रोडक्शन हाउस ने ₹20 करोड़ की मांग के साथ फिल्म रोकने का नोटिस भेजा

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। तमिल अभिनेता धनुष मुश्किल में हैं, क्योंकि उनके पुराने प्रोजेक्ट को लेकर प्रोडक्शन हाउस थेनांडल फिल्म्स ने कानूनी नोटिस जारी किया...
spot_img

Latest Stories

RBSE Rajasthan Board Result 2026: राजस्थान बोर्ड की 5वीं, 8वीं और 10वीं क्लास का रिजल्ट जारी, ऐसे करें चेक

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। राजस्थान बोर्ड के तहत 5वीं, 8वीं...

Nitish Kumar फिर बनने जा रहे हैं JDU अध्यक्ष, साल 2028 तक होगा कार्यकाल

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। बिहार के मुख्यमंत्री Nitish Kumar एक...
⌵ ⌵ ⌵ ⌵ Next Story Follows ⌵ ⌵ ⌵ ⌵