नई दिल्ली//रफ्तार डेस्क। हिंदी सिनेमा के दिग्गज अभिनेता आदित्य पंचोली अपने एक्टिंग करियर के अलावा कई विवादों को लेकर भी चर्चा में रहे हैं। उनके एक्स्ट्रा मैरिटल अफेयर के किस्से भी खूब सुर्खियों में रहे। हाल ही में इस बारे में उनकी पत्नी और एक्ट्रेस जरीना वहाब ने खुलकर बात की है।
एक इंटरव्यू के दौरान जरीना ने कहा कि मुझे आदित्य के अफेयर के बारे में पहले से ही पता था। लेकिन मैंने उनसे इस संबंध में कभी कोई सवाल पूछना जायज नहीं समझा। क्योंकि मैं हर कीमत पर अपने रिश्ते को बनाए रखने के लिए पूरी तरह से तैयार थी। एक्ट्रेस ने कहा कि मैंने बस इस बात का हमेशा ख्याल रखा कि जब वे घर में रहते हैं तो मुझे कैसे ट्रीट करते हैं। मैंने उनसे इस बारे में सवाल करना छोड़ दिया क्योंकि ये उन्हें इस मामले में और भी निर्भीक बना देता।
मैंने उनसे इस बारे में सवाल करना छोड़ दिया।

आदित्य पंचोली के पक्ष में बोलीं जरीना वहाब
एक्ट्रेस ने आदित्य पर कथित तौर पर लगे यौन शोषण के आरोपों और एक्स गर्लफ्रेंड्स को लेकर अपनी प्रतिक्रिया दी। उन्होंने कहा कि आदित्य पंचोली के शादी के बाद अफेयर्स तो रहे लेकिन ये अफेयर्स ज्यादा सक्सेसफुल नहीं रहे। पूजा बेदी के साथ उनका अफेयर था, लेकिन पूजा ने उनपर डोमेस्टिक वॉयलेंस का आरोप लगा दिया था। उन्होंने कहा कि आदित्य कभी भी अब्यूजिव हसबेंड नहीं थे। वो एक स्वीटहार्ट हैं। उनकी गर्लफ्रेंड्स ने उनके बारे में ऐसा इसलिए कहा क्योंकि उन्हें वो सबकुछ नहीं मिला जो वे आदित्य से चाहती थीं। गौरतलब है कि आदित्य और जरीना की शादी को 38 साल पूरे हो चुके हैं। इस शादी से उन्हें दो बच्चे हैं। बेटे सूरज पंचोली बॉलीवुड इंडस्ट्री का हिस्सा हैं और कुछ फिल्में कर चुके हैं।