back to top
26.1 C
New Delhi
Monday, April 6, 2026
spot_imgspot_imgspot_imgspot_img

अर्णव की शानदार एक्टिंग की फैन हुई ओह माई डॉग की एक्ट्रेस महिमा नांबियार

चेन्नई, 24 अप्रैल (आईएएनएस)। फिल्म निर्देशक सरोव षणमुगम की हाल ही में रिलीज हुई फिल्म ओह माई डॉग को लोग काफी पसंद कर रहे हैं। फिल्म में बच्चे अर्णव की मां का किरदार निभाने वाली एक्ट्रेस महिमा नांबियार का कहना है कि अर्णव एक विचारशील और बहुत समझदार बच्चा है। आईएएनएस से बात करते हुए महिमा ने कहा, वह एक विचारशील और समझदार बच्चा है। उसका व्यवहार काफी अच्छा है। अपनी बात रखने के लिए एक उदाहरण का हवाला देते हुए, उसने कहा, फिल्म की शूटिंग के दौरान एक दिन उसे मिठाई मिल गई। उसने इसे सेट पर सभी के साथ शेयर किया। उन्होंने आगे बताया, मेरी बारी आने तक उसके पास मिठाई खत्म हो गई थी। यह बात उसे बुरी लगी। दोपहर तक, उसने शूटिंग सेट से फूल इकट्ठा किया और बेहद सुंदर गुलदस्ता बनाया। इस गुलदस्ते को देकर उसने मुझे माफी मांगी और अगले दिन वह मेरे लिए एक मिठाई लेकर आया। एक्ट्रेस ने बच्चे के बारे में एक पोस्ट भी लिखा है। आपको बता दें कि अर्णव एक्टर अरुण विजय का बेटा है। महिमा ने इंस्टाग्राम पर कहा, यह छोटा लड़का अर्णव.. मैं इस प्यारे बच्चे को तब से जानती हूं, जब यह बेहद छोटा था। अब इसे प्रतिभाशाली और मेहनती लड़के के रूप में बड़ा देखकर काफी अच्छा लग रहा है। उन्होंने आगे लिखा, मुझे गर्व है कि आपने अपनी पहली फिल्म में इतना अद्भुत प्रदर्शन दिया है, कि देखकर ऐसा लगता है कि ये भूमिकाएं आपके लिए ही लिखी गई है। मुझे यकीन है कि आप दर्शकों के मन में अपनी एक अलग छाप छोड़ जाएंगे। पोस्ट में एक्ट्रेस ने आगे लिखा, अर्णव, आपने एक अविश्वसनीय काम किया है। मैं इस अद्भुत फिल्म ओह माई डॉग में आपके साथ काम करने के अपने अनुभव को हमेशा संजोकर रखूंगी। अभिनेत्री ने आगे लिखा, 2डी एंटरटेनमेंट, राजसेकर पांडियन के निर्देशक सरोव शनमुगम, अरुण विजय, आरती अरुण, डॉ विनोथिनिपांडियन अक्का और पूरी ओह माई डॉग टीम के साथ काम करना बेहद खुशी की बात थी। आखिर में वह लिखती है, ओह माय डॉग वास्तव में एक दिल को छू लेने वाला अनुभव है, और यदि आप एक ऐसी अद्भुत फिल्म की तलाश में हैं, जो आपको पसंद आए और यह आपके लिए सही फिल्म है। कृपया प्राइम वीडियो पर देखें फिल्म ओह माई डॉग। –आईएएनएस पीके/एसकेपी

Advertisementspot_img

Also Read:

spot_img

Latest Stories

मीनल नाम का मतलब-Meenal Name Meaning

Milind Name Meaning – मीनल नाम का मतलब: Precious...

Mouni Roy ने बोल्ड अंदाज में फ्लॉन्ट किया अपना फिगर, शेयर की तस्वीरें

नई दिल्ली, रफ्तार डेस्क। एक्ट्रेस मौनी रॉय Mouni Roy...

PF निकालना अब होगा ATM और UPI से आसान, EPFO 3.0 लाएगा बड़ा बदलाव

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। कर्मचारियों के लिए बड़ी राहत वाली...

माता लक्ष्मी को क्यों कहते हैं धन की देवी, जानिए इसके पीछे की कथा

नई दिल्ली, रफ्तार डेस्क। हिंदू धर्म में हर दिन...

KKR vs PBKS मैच पर बारिश का खतरा, जानिए रद्द हुआ तो कैसे तय होगा विजेता

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। IPL 2026 में कोलकाता नाइट राइडर्स...

Sports Quota: खेल के दम पर सरकारी नौकरी कैसे पाएं? जानिए स्पोर्ट्स कोटा का पूरा प्रोसेस

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। अगर आप किसी खेल में बेहतर...

Mrunal Thakur ने फिल्म Dacoit के रिलीज से पहले कराया ग्लैमरस फोटोशूट, खींचा सबका ध्यान

नई दिल्ली, रफ्तार डेस्क। मृणाल ठाकुर (Mrunal Thakur) इस...
⌵ ⌵ ⌵ ⌵ Next Story Follows ⌵ ⌵ ⌵ ⌵