नई दिल्ली रफ्तार डेस्क। नोरा फतेही (Nora Fatehi) इन दिनों अपने गानों के कारण सुर्खियों में छाई हुई हैं। इसके साथ ही एक्ट्रेस इंस्टाग्राम पर काफी एक्टिव हैं। हाल में ही एक्ट्रेस ने साड़ी में अपना फोटोशूट करवाया और तस्वीरों को शेयर किया। तो चलिए देखते हैं एक्ट्रेस की तस्वीरों को जिससे इंटरनेट का पारा हाई हो गया है।

साड़ी में फोटोशूट करवाने के बाद एक्ट्रेस ने जैसे ही तस्वीरों को शेयर किया चारों तरफ उनकी की चर्चा होने लगी।लोग उनके लुक की काफी तारीफ कर रहे हैं।

तस्वीरें शेयर करते हुए नोरा फतेही ने कैप्शन भी लिखा, मैंने पहले कभी सच में यह रंग नहीं पहना। आप लोगों को कैसा लगा?

बता दें कि, खास बात ये है कि पर्पल कलर की साड़ी के साथ ही नोरा के ब्लाउज से भी एक सादगी झलक रही है। जो उनके लुक को और अच्छा बना रहा है।

नोरा फतेही के ब्लाउज का बुना हुआ पैटर्न साड़ी के डिजाइन को काफी खास बना रहा है। इससे उनके पूरे लुक में एक नेचुरल अंदाज दिखाई देता है।

नोरा ने अपने इस लुक को और खास बनाने के लिए कुछ खास गहने भी पहने हैं। इन गहनों में पुरानी शाही झलक रही है। एक्ट्रेस की इन तस्वीरों को फैंस काफी पसंद कर रहे हैं। इसमें एक्ट्रेस का एक अलग ही अंदाज देखने को मिल रहा है।

नोरा का मेकअप भी उनके पूरे लुक के साथ पूरी तरह मेल खा रहा था। उन्होंने अपनी स्किन को ग्लोइंग रखा और चेहरे हल्का हाईलाइट किया।
वर्कफ्रंट की बात करें तो 2026 में नोरा फतेही दो बड़ी फिल्मों में नजर आने वाली हैं। इनमें पहली फिल्म केडी: द डेविल है, जिसके एक गाने ‘सरके चुनर’ को लेकर काफी विवाद हुआ है। इसके अलावा नोरा तमिल मूवी ‘कंचना 4’ में भी दिखेंगी।




