नई दिल्ली, रफ्तार डेस्क। अमेरिकी सिंगर निक जोनस ने प्रियंका चोपड़ा को प्यार भरे अंदाज में शादी के लिए प्रपोज किया था इसके बाद एक्ट्रेस ने हां कहा। आज निक जोनस ने एक रोमांटिक पोस्ट शेयर किया है जिसमें वह प्रपोजल को एक्सेप्ट करने पर प्रियंका को धन्यवाद कह रहे हैं। निक जोनस ने जो तस्वीर शेयर की है उसमें देसी गर्ल प्रियंका चोपड़ा शर्माती नजर आ रही हैं।
फोटो में शरमाई प्रियंका चोपड़ा
निक जोनस द्वारा शेयर की गई फोटो में प्रियंका चोपड़ा पति का हाथ थामे हुए शादी की अंगूठी दिखाती नजर आ रही हैं। इस दौरान निक कैमरे के सामने देख कर मुस्कुरा रहे हैं, तो प्रियंका चोपड़ा ने शरमाते हुए चेहरे को हाथ से छुपाया हुआ है। निक ने फोटो शेयर करते हुए कैप्शन में लिखा है, मैंने आज से 6 साल पहले दुनिया की सबसे खूबसूरत महिला से शादी करने के लिए पूछा था। हां कहने के लिए शुक्रिया।
यूजर्स दे रहे हैं प्रतिक्रियाएं
निक ने पत्नी प्रियंका के लिए रोमांटिक पोस्ट शेयर किया है जिसे देखने के बाद फैंस सिंगर की तारीफ कर रहे हैं। एक यूजर ने लिखा है, ‘यह पोस्ट कितना सरप्राइजिंग है।’ दूसरे यूज़र ने लिखा है, ‘आप दोनों मेरे फेवरेट हो।’ तीसरे यूजर नहीं लिखा है, ‘अनंत काल के 6 साल।’ इतना ही नहीं सोशल मीडिया पर फैंस इस पोस्ट को पसंद कर रहे हैं और प्यार लुटा रहे हैं।
1721468125243-WhatsApp Image 2024-07-20 at 15.04.52.jpeg
प्रियंका ने किया रिएक्ट
निक जोनस के रोमांटिक पोस्ट को देखने के बाद पत्नी प्रियंका चोपड़ा ने भी अपना रिएक्शन दिया है। एक्ट्रेस ने अपनी इंस्टाग्राम स्टोरी पर निक का पोस्ट शेयर करते हुए लिखा है, ‘मुझे विश्वास नहीं हो रहा है कि इस दिन को आज 6 साल पूरे हो गए हैं।’ साल 2018 में प्रियंका चोपड़ा ने और निक जोनस ने इंडिया में ही डेस्टिनेशन वेडिंग की थी। कपल की शादी हिंदू रीति-रिवाज से हुई थी यह शादी उस समय की पॉपुलर वेडिंग रही थी।





