नई दिल्ली, रफ्तार डेस्क। निक जोनस का जन्म 16 सितंबर 1992 में अमेरिका स्टेट टेक्सास में हुआ था। बहुत कम लोग निक जोनस का असली नाम जानते हैं। सिंगर ने 13 साल की उम्र से करियर की शुरुआत कर दी थी और उनका असली नाम निकोलस जेरी जोनस है। आज Nick Jonas Birthday मना रहे हैं इस मौके पर सिंगर से जुड़े दिलचस्प किस्सों के बारे में जानेंगे।
सिनेमा के पावर कपल हैं प्रियंका और निक
बॉलीवुड एक्ट्रेस प्रियंका चोपड़ा और निक जोनस दोनों सिनेमा दुनिया के पावर कपल हैं। एक तरफ जहां प्रियंका ग्लोबल स्टार हैं तो, वहीं दूसरी तरफ निक जोनस म्यूजिक के जरिए लाखों दिलों पर राज करते हैं। दोनों ही कपल लग्जरी लाइफस्टाइल जीते हैं।
निक जोनास का करियर
निक जोनस साल 2008 में डिज़्नी चैनल की फिल्म ‘कैंप रॉक’ में लीड रोल प्ले कर चुके हैं। निक जब 13 साल के थे उनका एल्बम ‘इट्स अबाउट टाइम’ रिलीज हुआ था। इसके बाद सिंगर खूब पॉपुलर हुए थे। इतना ही नहीं जब Nick Jonas ने प्रियंका चोपड़ा से शादी की तो वह भारत में भी फेमस हो गए। प्रियंका चोपड़ा और निक जोनस अमेरिका के एक आलीशान घर में रहते हैं।
निक जोनास की नेटवर्थ
निक जोनस का नेटवर्थ 367 करोड़ रुपए है। सिंगर को लग्जरी गाड़ियों का भी शौक है उनके पास मर्सडीज-बेंज, बीएमडब्लू, एक ऑडी, कार्मा फिस्कर, फोर्ड थंडरबर्ड शामिल है। इन सभी लग्जरी गाड़ियों की कीमत करोड़ों में है।
कब हुई थी सिंगर की शादी
प्रियंका चोपड़ा और निक जोनस की दोस्ती ट्विटर से शुरू हुई थी और धीरे-धीरे दोनों को प्यार हो गया। इसके बाद निक ने Priyanka Chopra को ग्रीस में प्रपोज किया था और कई साल तक रिलेशनशिप में रहने के बाद कपल ने 2018 में शादी कर ली। कपल की एक प्यारी सी बेटी भी है जिनका नाम मालती मैरी है।




