नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। नया साल 2026 बॉलीवुड के लिए एक्शन का साल साबित होने जा रहा है। इस साल कई बड़ी और बहुप्रतीक्षित एक्शन फिल्में सिनेमाघरों में दस्तक देने जा रही हैं। सलमान खान, शाहरुख खान, रानी मुखर्जी, रणवीर सिंह, सनी देओल और आलिया भट्ट जैसी स्टार कास्ट वाली फिल्में बॉक्स ऑफिस पर धमाल मचाने के लिए तैयार हैं। फैंस इन फिल्मों का बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं। आइए जानते हैं साल 2026 में आने वाली सबसे बड़ी एक्शन फिल्मों के बारे में।
बॉर्डर 2
फिल्म बॉर्डर-2 रिलीज के लिए तैयार है।फिल्म का टीजर रिलीज होने पर लोग इसकी तारीफ कर रहे हैं। सनी देओल को एक बार फिर एक्शन अवतार में देखने के लिए फैन्स खासे एक्साइटेड हैं।सनी देओल के अलावा वरुण धवन, दिलजीत दोसांझ और अहान शेट्टी नजर आएंगे। रिलीज डेट की बात करें तो सनी देओल के लीड रोल वाली ये फिल्म 23 जनवरी 2026 को सिनेमाघरों में रिलीज होने वाली है।
मर्दानी 3
रानी मुखर्जी की ‘मर्दानी 3’ इस साल 27 फरवरी को रिलीज होने जा रही है। फिल्म में रानी एक बार फिर पुलिस अफसर शिवानी शिवाजी रॉय के किरदार में नजर आएंगी। ये फिल्म उनकी फैंस के लिए खास तोहफा होगी, क्योंकि पहले दो पार्ट्स की तरह इस फिल्म में भी एक्शन और थ्रिल का भरपूर मसाला देखने को मिलेगा।
किंग
शाहरुख खान की मोस्ट अवेटेड फिल्म ‘किंग’ भी 2026 में रिलीज होगी। इस फिल्म में शाहरुख अपने फैंस को एक्शन के नए अंदाज में देखने को मिलेंगे। फिल्म में उनके साथ सुपरस्टार दीपिका पादुकोण, अभिषेक बच्चन और शाहरुख की बेटी सुहाना खान बॉलीवुड में डेब्यू करने के लिए शामिल हैं। फिल्म की कहानी और शानदार एक्शन sequences इसे साल की बड़ी हिट बनाने के लिए तैयार कर रहे हैं।
बैटल ऑफ गलवान
सलमान खान की ‘बैटल ऑफ गलवान’ 17 अप्रैल 2026 को सिनेमाघरों में दस्तक देने वाली है। फिल्म का पहला टीजर रिलीज हो चुका है, जिसने सलमान के फैंस के बीच उत्साह और क्रेज को और बढ़ा दिया है। फिल्म में सलमान के साथ चित्रांगदा सिंह भी लीड रोल में दिखाई देंगी। यह फिल्म वास्तविक जीवन की घटना गलवान की लड़ाई पर आधारित एक थ्रिलर एक्शन ड्रामा है।
रिवेंज
रणवीर सिंह की फिल्म ‘धुरंधर’ ने पिछले साल बॉक्स ऑफिस पर धमाल मचाया था, और अब इसका दूसरा पार्ट ‘रिवेंज’ 19 मार्च 2026 को रिलीज होने जा रहा है। इस फिल्म के क्लाइमैक्स में ही मेकर्स ने इसकी घोषणा की थी। फैंस इस एक्शन पैक्ड सीक्वल का बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं, जिसमें रणवीर सिंह का दमदार एक्शन और रोमांचक स्टंट देखने को मिलेगा।
अल्फा
आलिया भट्ट और शरवरी वाघ की एक्शन फिल्म ‘अल्फा’ भी इसी साल 17 अप्रैल को सिनेमाघरों में रिलीज हो सकती है। फिल्म में दोनों ही एक्ट्रेस फुल एक्शन सीन करती नजर आएंगी। अगर फिल्म 17 अप्रैल को रिलीज होती है, तो ‘अल्फा’ और ‘बैटल ऑफ गलवान’ के बीच तगड़ा बॉक्स ऑफिस क्लैश देखने को मिलेगा।





