New Movies: आज सिनेमाघर में रिलीज हुई ये फिल्में, देखने को मिलेगी टकरार

साल की शुरुआत में ही लगातार कई फिल्में रिलीज हो चुकी है। तो वहीं अब फरवरी के लास्ट में दो फिल्में दस्तक दी हैं जिनका जलवा सिनेमा घरों में देखने को मिलेगा।

0
11
New Movies
New Movies

नई दिल्ली रफ्तार डेस्क। सिनेमाघर में कई फिल्में एक साथ टकराती है और उनका जलवा देखने को मिलता है। फैंस के बीच में यह उत्साह बनी रहती है कि कौन सी फिल्म किसको पछाड़कर आगे बढ़ेगी। आज 20 फरवरी को सिनेमाघर में सिद्धार्थ चतुर्वेदी और मृणाल ठाकुर की फिल्म ‘दो दीवाने शहर में’ और तापसी पन्नू की फिल्म ‘अस्सी’ रिलीज हो चुकी है दोनों के बीच टकरार देखने को मिलेगी।

कौन सी फिल्म किस पर पड़ेगी भारी? 

सिनेमा लवर के लिए फरवरी का लास्ट सप्ताह भी काफी अच्छा रहने वाला है।एक ओर तापसी पन्नू की फिल्म ‘अस्सी’ है, जबकि दूसरी ओर मृणाल ठाकुर और सिद्धांत चतुर्वेदी की रोमांटिक ड्रामा ‘दो दीवाने शहर में’ है। दर्शकों में इन फिल्मों को लेकर काफी उत्साह है, और यह देखना दिलचस्प होगा कि इनमें से कौन सी फिल्म सफल होती है।

फिल्म अस्सी 

तापसी पन्नू की फिल्म ‘अस्सी’ महिलाओं से जुड़े एक महत्वपूर्ण मुद्दे पर आधारित है। इसे अनुभव सिन्हा ने निर्देशित किया है और यह एक कोर्टरूम ड्रामा है जिसमें तापसी मुख्य भूमिका में हैं। आज आज के समय में लोग अच्छी कहानी और कुछ ऐसे ही मुद्दों पर फिल्में देखना काफी पसंद करते हैं हालांकि अब यह फिल्म क्या कमाल दिखाएंगे यह तो आने वाला समय और आंकड़े ही बताएंगे।

फिल्म दो दीवाने शहर में 

संजय लीला भंसाली द्वारा प्रोड्यूस की गई और रवि उदयवार द्वारा निर्देशित फिल्म ‘दो दीवाने शहर में’ एक रोमांटिक ड्रामा है, जिसमें मृणाल ठाकुर और सिद्धांत चतुर्वेदी मुख्य भूमिकाओं में हैं। साल की शुरुआत से ही कई सारी रोमांटिक फिल्मों ने दस्तक दिया है हालांकि यह देखना दिलचस्प होगा कि यह रोमांटिक फिल्म अपना जादू सिनेमा घरों में चल पाती है या नहीं।

अन्य ख़बरों के लिए क्लिक करें –www.raftaar.in

डिसक्लेमर

 

इस लेख में प्रस्तुत किया गया अंश किसी भी जानकारी/सामग्री/गणना की पूरी सटीकता या विश्वसनीयता की पुष्टि नहीं करता। यह जानकारियां विभिन्न स्रोतों/ज्योतिषियों/पंचांग/प्रवचनों/प्रामाणिकताओं/धार्मिक प्रतिष्ठानों/धर्मग्रंथों से संग्रहित की गई हैं। हमारा मुख्य उद्देश्य सिर्फ सूचना प्रस्तुत करना है,और उपयोगकर्ता को इसे सूचना के रूप में ही समझना चाहिए। इसके अतिरिक्त, इसका कोई भी उपयोग करने की जिम्मेदारी सिर्फ उपयोगक की 

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here