टीवी इंडस्ट्री में नया विवाद: भव्या सिंह के बयान के बाद चर्चा में दिव्या अग्रवाल की मैरिड लाइफ

‘The 50’ में टास्क से शुरू हुआ झगड़ा निजी आरोपों तक पहुंच गया, जहां भव्या सिंह ने दिव्या अग्रवाल की शादीशुदा जिंदगी पर सवाल उठाकर नया विवाद खड़ा कर दिया।

0
5

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। रियलिटी शो ‘The 50’ में कंटेस्टेंट्स के बीच चल रहा तनाव अब निजी आरोपों तक पहुंच गया है। शो के हालिया एपिसोड में भव्या सिंह ने एक्ट्रेस दिव्या अग्रवाल की निजी जिंदगी को लेकर ऐसे दावे किए, जिनसे सोशल मीडिया पर हलचल मच गई है। भाव्या ने न सिर्फ दिव्या पर तीखे तंज कसे, बल्कि उनकी शादीशुदा जिंदगी को लेकर भी चौंकाने वाली बातें कह दीं।

शो में टास्क के दौरान शुरू हुआ विवाद

विवाद की शुरुआत Bail and Buddhi टास्क के दौरान हुई, जब दिव्या अग्रवाल की अर्चना गौतम से तीखी बहस हो गई। इसी दौरान दिव्या ने अर्चना को लेकर एक टिप्पणी कर दी, जो भव्या सिंह को बिल्कुल पसंद नहीं आई। भव्या, जो पहले से ही अर्चना के साथ अच्छी बॉन्डिंग में थीं, इस बयान से नाराज हो गईं। इसके बाद माहौल और बिगड़ गया। जब दिव्या वॉशरूम में रोती नजर आईं, तो भाव्या ने उन्हें टिश्यू देने से भी इनकार कर दिया।

‘गोल्ड डिगर’ कहकर किया निजी हमला

बात यहीं खत्म नहीं हुई। बाद में सपना चौधरी और आर्या से बातचीत के दौरान भाव्या सिंह ने दिव्या पर निजी आरोप लगाते हुए उन्हें ‘फेक’ और ‘गोल्ड डिगर’ तक कह दिया। भव्या ने दावा किया कि दिव्या पहले कह चुकी हैं कि वह दोबारा कोई रियलिटी शो नहीं करेंगी, क्योंकि वह पहले ही बिग बॉस जीत चुकी हैं, लेकिन अब फिर से शो में नजर आ रही हैं। भव्या ने दिव्या की पीआर एक्टिविटी और पब्लिसिटी को लेकर भी तीखे तंज कसे।

शादीशुदा जिंदगी पर किया चौंकाने वाला दावा

सबसे गंभीर आरोप तब लगे, जब भव्या सिंह ने दिव्या अग्रवाल की शादी को लेकर बयान दिया। भाव्या का दावा है कि दिवाली के दौरान दिव्या के घर बड़ा विवाद हुआ था और वह खुद इस पूरे मामले में शामिल रही हैं। उन्होंने यहां तक कहा कि दिव्या अपने पति अपुर्वा पडगांवकर से अलग रहती हैं। भव्या के मुताबिक, यह सब एक निजी पारिवारिक मामला था, जिसके बारे में उन्होंने कभी खुलकर बात नहीं की, लेकिन अब यह मुद्दा शो के दौरान सामने आ गया है।

फरवरी 2024 में हुई थी दिव्या की शादी

गौरतलब है कि दिव्या अग्रवाल ने फरवरी 2024 में बिजनेसमैन अपुर्वा पडगांवकर से मुंबई में पारंपरिक मराठी रीति-रिवाजों से शादी की थी। शादी के कुछ महीनों बाद, मई 2024 में उनके अलगाव की अफवाहें उड़ी थीं। हालांकि, दिव्या ने इन खबरों को सिरे से खारिज करते हुए सोशल मीडिया पर लंबा पोस्ट शेयर किया था और साफ कहा था कि न तो तलाक हो रहा है और न ही किसी तरह की परेशानी है।

अब तक पति की ओर से कोई प्रतिक्रिया नहीं

 भव्या सिंह के इन दावों के बाद सोशल मीडिया पर बहस तेज हो गई है। हालांकि, अपुर्वा पडगांवकर की ओर से अब तक इस पूरे विवाद पर कोई प्रतिक्रिया सामने नहीं आई है। वहीं, दर्शकों की नजर अब इस बात पर टिकी है कि दिव्या अग्रवाल या उनके पति इस पूरे मामले पर क्या सफाई देते हैं।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here