नई दिल्ली रफ्तार डेस्क| Big Boss 17 में खूब लड़ाई देखने को मिल रही है। आए दिन कंटेस्टेंट की लड़ाई होती रहती है। बिग बाॅस में नील भट्ट अब तक शांत लग रहे थे। लेकिन काफी समय के बाद वे भी विक्की जैन के साथ लड़ते हुए नजर आ रहे हैं। इसका प्रोमो जमकर सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। विडिओ मे दोनों एक दूसरे पर खूब चिल्लाते हुए नजर आ रहे हैं।
सोशल मीडिया पर वायरल हुआ वीडियो
Big Boss 17 में एक वीडियो सोशल मीडिया में कुछ देर से जमकर शेयर किया जा रहा है। जिसमें नील और विक्की में खूब लड़ाई हो रही है, दोनों एक दूसरे के साथ लड़ते हुए चीखते हुए दिख रहे हैं, ये अभी तक की खतरनाक लड़ाई है। इस वीडियो में पहले तो अंकिता और खानजादी में बहस होती हुई नजर आई, इसके तुरंत बाद दोनों में भयंकर भिड़ंत हो गई, फाइट बढ़ते देख विक्की जैन कूद पड़ते हैं। वे अंकिता को समझाकर ले जाते हैं, नील भी इसमें कूद जाते हैं। विक्की नील को पीछे करते हुए पीछे रहने के लिए बोलते हैं, जो नील को अच्छा नहीं लगता। ऐसी बात पर दोनों की लड़ाई हो जाती है।
नील ने विक्की को मारने का किया प्रयास
दोनों के बीच बहस इतनी ज्यादा हो जाती है कि नील ने विक्की को मारने के लिए भागते हैं। हालांकि इसको कंट्रोल करने के लिए सब घरवाले एकत्रित हो जाते हैं। इसके अलावा एश्वर्या शर्मा भी उनको रोकने की कोशिश में लग जाती हैं। विक्की को नील पूछ रहे हैं कि धक्का क्यों मारा। इसके बाद वे गुस्सा कर विक्की जैन से ये सवाल लगातार पूछते हैं।
विक्की और नील पहले जमकर कर रहे थे चर्चा
फाइट होने के पहले दोनों एक दूसरे से खूब दोस्ती निभाते हुए भी नजर आए हैं, इसके साथ ही हंसी ठिठोली भी कर रहे थे। लेकिन इस बहस के बाद दोनों मे खूब फाइट हो गई। इसके पहले अंकिता और विक्की में भी कुछ निजी बात को लेकर लड़ाई हुई थी।
अन्य खबरों के लि क्लिक करें- Raftaar | रफ्तार – Hindi News, हिन्दी समाचार, न्यूज़ इन हिंदी, ताजा खबरें, लेटेस्ट न्यूज़, हिंदी समाचार, आज का राशिफल, आज का मंडी भाव




