नई दिल्ली, एजेंसी। फिल्म शिव शास्त्री बल्बोआ का नया पोस्टर सामने आ गया है। जी हां, फ़िल्म शिव शास्त्री बल्बोआ से अनुपम खेर के लुक से नजरें हटी नहीं थी कि फिल्म का दूसरा पोस्टर आ गया। इस पोस्टर में नीना गुप्ता का ये मस्त मौला मिजाज एक नबंर है। इस पोस्टर को उनके को-स्टार और फ़िल्म के लीड हीरो अनुपम खेर ने अपने सोशल मीडिया पर शेयर किया है।
अनुपम खेर और नीना गुप्ता का याराना है पुराना
अनुपम खेर और नीना गुप्ता एक दूसरे को काफी सालों से जानते हैं। करियर के शुरुआती दिनों से दोनों ने अपने सपने को जीतने के लिए काफी मेहनत मसकत की है, तब जा के दोनों को ये मुकाम हासिल हो पाया है। उम्र के इस मोड़ पर बॉलीवुड के ये दोनों सुपरस्टार एक साथ करते नजर आएंगे। फिल्म शिव शास्त्री बल्बोआ में ये दोनों एक साथ नजर आएंगे।