नई दिल्ली, रफ्तार डेस्क। बॉलीवुड में कई ऐसे स्टार किड्स हैं जो पढ़ाई के लिए विदेश जाते हैं, लेकिन अमिताभ बच्चन की नातिन विदेश नहीं बल्कि देश में ही अपनी पढ़ाई पूरी करेंगी। बता दें कि, नव्या नवेली नंदा को इंडिया के टॉप इंस्टिट्यूट में एडमिशन मिल गया है अब वह अपनी मैनेजमेंट की पढ़ाई पूरी करेंगी। नव्या के लिए आईआईएम अहमदाबाद में एडमिशन मिलना किसी सपने के बराबर था।
एमबीए कॉलेज में हुआ एडमिशन
श्वेता बच्चन की बेटी नव्या नवेली नंदा ने सोशल मीडिया पर कैंपस की एक फोटो शेयर की है। नव्या देश के सबसे बड़े आईआईएम अहमदाबाद एमबीए कॉलेज में एडमिशन पाकर बेहद खुश नजर आ रही हैं। नव्या ने आईआईएम अहमदाबाद के 2 साल के ब्लेंडेड पोस्ट ग्रेजएट प्रोग्राम में एडमिशन लिया है।
विदेश से ली स्कूल एजुकेशन
नव्या नवेली नंदा ने अपनी स्कूली शिक्षा विदेश से पूरी की है। नव्या ने लंदन के सेवनोक्स स्कूल से अपनी सेकेंडरी एजुकेशन पूरी की है। इसके बाद आगे की पढ़ाई पूरी करने के लिए उन्होंने न्यूयॉर्क की फोर्डहम यूनिवर्सिटी में एडमिशन लिया था। इस यूनिवर्सिटी से नव्या ने डिजिटल टेक्नोलॉजी और यूएक्स डिजाइन में ग्रेजुएशन की डिग्री ली है।
नव्या नवेली नंदा ने शेयर की फोटो
नव्या नवेली नंदा को आईआईएम अहमदाबाद में 2 साल के कोर्स में एडमिशन मिला है। इस तरह से नव्या परिवार से दूर 2 सालों तक अहमदाबाद में ही रहकर अपनी पढ़ाई पूरी करेंगी। नव्या ने अपने इस नए सफर की जानकारी इंस्टाग्राम पोस्ट के जरिए दी है। इस पोस्ट पर मां श्वेता और शाहरुख खान की बेटी सुहाना खान ने कमेंट भी किया है। वहीं सोशल मीडिया यूजर्स भारत में रहकर पढ़ाई पूरी करने की तारीफ कर रहे हैं।





