natasha-dalal-to-become-varun-dhawan39s-bride-on-january-24-will-take-seven-rounds-at-alibag39s-39the-mansion39s-resort39
natasha-dalal-to-become-varun-dhawan39s-bride-on-january-24-will-take-seven-rounds-at-alibag39s-39the-mansion39s-resort39

24 जनवरी को वरुण धवन की दुल्हनिया बनेंगी नताशा दलाल, अलीबाग के 'द मेंशन्स रिजॉर्ट' में लेगी सात फेरे

सुरभि सिन्हा वरुण धवन अपनी गर्लफ्रेंड एवं फैशन डिजाइनर नताशा दलाल के साथ जल्द ही शादी के बंधन में बंधने जा रहे हैं। वरुण धवन और नताशा दलाल लंबे समय से एक-दूसरे को डेट कर रहे हैं और दोनों की शादी की खबरें 2020 से ही चर्चा में थी, लेकिन देश में लगे लॉकडाउन के कारण उनकी शादी टल गई थी। वहीं अब दोनों मुंबई के अलीबाग स्थित 'द मेंशन्स रिजॉर्ट' में रविवार यानी 24 जनवरी को शादी करने जा रहे हैं। इस आलिशान रिजॉर्ट में दोनों की शादी की तैयारियां काफी जोरों-शोरों से चल रही हैं। इस शादी में करीबी रिश्तेदारों के अलावा फिल्म जगत की कई नामी हस्तियां भी शामिल होगी। रिपोर्ट्स के अनुसार कई फिल्मी हस्तियां इस शादी सामरोह में शामिल होने के लिए शनिवार से ही पहुंचना शुरू हो गईं हैं। वरुण धवन ने फिल्म मेकर करण जौहर के टीवी शो ‘कॉफी विद करण’ में नताशा दलाल के साथ अपने रिलेशनशिप की बात कबूल की थी। नताशा ने एक बार कहा था कि दोनों एक-दूसरे को तब से जानते हैं जब वे एक साथ स्कूल में थे। वरुण और नताशा को अक्सर कई पार्टियों और इवेंट में साथ देखा जाता है। नताशा दलाल फैशन इंस्टीट्यूट ऑफ टेक्नोलॉजी, एनवाईसी से ग्रेजुएट हैं। नताशा ने 2013 में अपना फैशन लाइन नताशा दलाल लेबल खोला है। वहीं वरुण धवन फिल्म जगत के जाने माने अभिनेता हैं। हिन्दुस्थान समाचार-hindusthansamachar.in

Related Stories

No stories found.
Raftaar | रफ्तार
raftaar.in