back to top
25.1 C
New Delhi
Monday, March 2, 2026
spot_imgspot_imgspot_imgspot_img

अस्पताल से छुट्टी लेकर शूट करने सेट पर गए थे नाना पाटेकर, सुपरहिट हो गया ये सीन

नाना पाटेकर ने अपने फिल्मी करियर में एक से बढ़कर एक सुपरहिट फिल्में दी है। फिल्म 'क्रांतिवीर' में उनका डायलॉग 'आ गए मेरी मौत का तमाशा देखने' बेहद फेमस रहा।

नई दिल्ली रफ्तार डेस्क। बॉलीवुड एक्टर नाना पाटेकर जिस फिल्म का हिस्सा बन जाते हैं उस फिल्म के लीड कैरेक्टर की चर्चा ही नहीं होती, क्योंकि उनका किरदार लोगों के दिलों पर छा जाता है। फिल्म ‘परिंदा’ से लेकर ‘क्रांति’ तक उनके करियर की ऐसी फिल्में है जिसने वह जाने जाते है। इसके अलावा नाना पाटेकर की फिल्म ‘क्रांतिवीर’ का डायलॉग ‘आ गए मेरी मौत का तमाशा देखने’ आज भी दर्शकों को याद है। यह एक ऐसा सीन था जिसे शूट करने के लिए नाना पाटेकर अस्पताल से छुट्टी लेकर आ गए थे।

नाना पाटेकर के चेस्ट में था पेन

नाना पाटेकर ने एक इंटरव्यू के दौरान बताया है कि, वह राइटिंग स्टेज पर ज्यादा काम करते थे उनके दिमाग में जो लाइनें आती थी वह डायलॉग में जोड़ देते थे। नाना पाटेकर ने बताया कि फिल्म ‘क्रांतिवीर’ का मोनोलॉग उन्होंने सेट पर पहुंचकर ही तैयार किया था। उन्होंने बताया “हम अस्पताल में थे और दूसरे दिन सीन शूट होने वाला था मैंने कहा अगर आज हम मर गए तो मेरा प्रोड्यूसर डायरेक्टर कल मर जाएगा इसलिए जाकर सीन कर देते हैं।” बता दें कि, इस दौरान नाना पाटेकर को चेस्ट में पेन था वह अस्पताल में एडमिट थे।

फेमस हो गया नाना पाटेकर का डायलॉग

नाना पाटेकर ने बताया कि इस तरह से पूरा मोनोलॉग वहीं पर तैयार किया गया और शूट किया गया। फिल्म ‘क्रांतिवीर’ में जब नाना पाटेकर को फांसी की सजा सुनाई जाती है तब पाटेकर एक डायलॉग बोलते हैं – ‘आ गए मेरी मौत का तमाशा देखने।’ इस तरह से यह डायलॉग फेमस हो गया और आज तक लोग इसे याद करते हैं।

नाना पाटेकर की रचना बनी डायलॉग

फिल्म की शूटिंग के दौरान जब नाना पाटेकर की तबीयत खराब हुई तब भी वह शूटिंग रोकने को तैयार नहीं थे। उन्होंने ऐसी एक्टिंग की जो स्क्रिप्ट में थी ही नहीं। एक्टर ने तुरंत सीन को परफॉर्म किया इस तरह से यह डायलॉग उनकी रचना बन गई।

अन्य खबरों के लिए क्लिक करें- Raftaar | रफ्तार – Hindi News, हिन्दी समाचार, न्यूज़ इन हिंदी, ताजा खबरें, लेटेस्ट न्यूज़, हिंदी समाचार, आज का राशिफल, आज का मंडी भाव

Advertisementspot_img

Also Read:

‘इतना मारूंगी’ डायलॉग पर आवेज दरबार का डांस हुआ वायरल, अनुपमा फैंस हुए खूब एंटरटेन, अनुज ने भी दिया रिएक्शन

नई दिल्‍ली / रफ्तार डेस्‍क । टीवी शो अनुपमा इस समय अपनी बढ़ती लोकप्रियता के साथ टीआरपी लीडर बना हुआ है। रुपाली गांगुली का...
spot_img

Latest Stories

Amitabh Bachchan ने सोशल मीडिया पर किया ऐसा ट्वीट, फैंस में मचा तहलका

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। बॉलीवुड के मेगास्टार अमिताभ बच्चन सोशल...

बंगाल से राज्यसभा की दौड़ में नई एंट्री, ममता बनर्जी ने किया नॉमिनेट, आखिर कौन हैं कोयल मल्लिक?

नई दिल्‍ली/रफ्तार डेस्‍क । पश्चिम बंगाल में राज्यसभा की...

The Kerala Story 2 Day 1 Collection: कंट्रोवर्सी के बाद भी बॉक्स ऑफिस पर मजबूत ओपनिंग

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। कोर्ट केस और सियासी विवादों के...

तेहरान समेत ईरान के कई इलाकों में विस्फोट, इजरायल की बड़ी सैन्य कार्रवाई का दावा

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। अंतरराष्ट्रीय माहौल आज 28 फरवरी 2026...