back to top
33.1 C
New Delhi
Thursday, March 5, 2026
spot_imgspot_imgspot_imgspot_img

निशि सिंह की गायिकी में मनीष पॉल अभिनीत म्यूजिक वीडियो दर्द कितना है

मुम्बई, 16 अगस्त (आईएएनएस)। गायिका निशि सिंह की सुमधुर आवाज से सजी टी-सीरीज की हालिया रिलीज म्यूजिक वीडियो दर्द कितना है को देखकर प्रेमी लोग विरह की वेदना को समझ सकते हैं। यह एक भावनात्मक गीत है, जिसमें एक प्रेमिका अपने प्रेमी के चित्र को देखकर उसकी यादों में खो जाती है और उसके संग बिताए गए खूबसूरत पल को सोचने लगती है। इस अलबम की शूटिंग मुम्बई के मढ़ में हुई है जिसमें मनीष पॉल और प्रकृति पटेल की शानदार केमेस्ट्री नजर आ रही है। दिल्ली की रहने वाली निशि सिंह संगीत के प्रति विशेष लगाव रखती हैं। वह लाइव परफॉर्मेंस करती हैं और कई कार्यक्रम जैसे कि ताज महोत्सव, महा कुम्भ मेला, अलीगढ़ महोत्सव, हुनर हाट के मंच पर अपनी गायकी के जलवे बिखेर चुकी हैं। निशि मधुर आवाज की मल्लिका होने के नाते वर्सटाइल सिंगर हैं। उन्होंने गंधर्व महाविद्यालय से संगीत की तालीम हासिल की हैं साथ ही पंडित ज्वाला प्रसाद, उस्ताद अहमद हुसैन, मोहम्मद हुसैन और महादेव प्रसाद से भी प्रशिक्षित हैं। उनके कई अलबम रिलीज हो चुकी है और आगे भी कई प्रोजेक्ट पाइपलाइन में हैं। संगीतकार सचिन गुप्ता ने दर्द कितना है गीत को कर्णप्रिय बना दिया है। इस म्यूजिक वीडियो को एम जी मेहुल गडानी ने निर्देशित किया है तथा डीओपी राजन सिंह हैं। इसके सह निर्देशक विजेंद्र मिनेकर हैं वहीं सहायक कोरियोग्राफी की जिम्मेदारी जय कुमार नायर ने निभाई है। –आईएएनएस जेएनएस

Advertisementspot_img

Also Read:

spot_img

Latest Stories

कुछ देशों में होली पर रंग खेलने पर हो सकती है कानूनी कार्रवाई, जानिए कौन से हैं वो देश?

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। भारत में होली सिर्फ एक त्योहार...

Chandra Grahan 2026: साल का पहला चंद्र ग्रहण और होली का संयोग, जानें सूतक में किन कार्यों से रहें दूर

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। फाल्गुन पूर्णिमा पर जहां एक ओर...

Skin Care Tips: ऑयली और डल स्किन से छुटकारा, समर में ऐसे रखें चेहरा फ्रेश और जवान

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। जैसे ही तापमान चढ़ता है, त्वचा...

Iran-Israel War का भारत पर क्या होगा असर, कैसे कच्चे तेल की कीमतों को करेगा प्रभावित?

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। अमेरिका और इजरायल ने शनिवार को...