back to top
22.1 C
New Delhi
Sunday, March 15, 2026
spot_imgspot_imgspot_imgspot_img

अजेय: द अनटोल्ड स्टोरी ऑफ योगी’ का टीजर OUT, परेश रावल, निरहुआ, अनंत विजय जोशी की दमदार एंट्री

अनंत विजय जोशी के साथ परेश रावल, दिनेश लाल यादव ‘निरहुआ’ समेत कई स्टार्स से सजी ‘अजेय: द अनटोल्ड स्टोरी ऑफ योगी’ का टीजर रिलीज हो गया है।

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क । अनंत विजय जोशी के साथ परेश रावल, दिनेश लाल यादव ‘निरहुआ’ समेत कई स्टार्स से सजी अजेय: द अनटोल्ड स्टोरी ऑफ योगी जिसका टीजर आज रिलीज हो गया है। जो अपनी एक नई कहानी के साथ दर्शको को अपने किरदार एक्टिंग से रुबरु कराने तैयार है। जहां एक निर्भीक योगी टूटती व्यवस्था को ललकारता है और नेतृत्व की परिभाषा को नए रूप में गढ़ता है । 

‘अजेय: द अनटोल्ड स्टोरी ऑफ योगी’ का टीजर रिलीज


‘अजेय: द अनटोल्ड स्टोरी ऑफ योगी’ का टीजर रिलीज हो गया है, जो केवल ध्यान में लीन नहीं, बल्कि बल्कि व्यवस्था को बदलने का मन बना चुका है। टीजर में जिस यात्रा की झलक दिखाई गई है, वह किसी काल्पनिक सुपरहीरो की नहीं, बल्कि एक वास्तविक भगवाधारी सुधारक की है। जिसने माफिया राज को चुनौती देकर दोहरे चेहरे वाले सिस्टम की जड़ें हिलाईं और सत्ता के गलियारों में बेखौफ खड़ा हो गया। 

क्या योगी सिर्फ साधना का प्रतीक 


टीजर के विजुअल्स और वॉइसओवर, राजनीति और अंडरवर्ल्ड के गठजोड़ की परतें खोलते दिखाई दे रहे है, जहां यह टीजर सवाल उठाता है कि, क्या योगी सिर्फ साधना का प्रतीक या फिर एक ऐसा चेहरा जो सड़ी-गली व्यवस्था को जड़ से उखाड़ सकता है? भगवा कपड़ों में शांत लेकिन भीतर से बवंडर बन चुके योगी की छवि इस फिल्म को पारंपरिक राजनीतिक फिल्मों की भीड़ से अलग दिखाती है। 

अनंत विजय जोशी का अभिनय


इस फिल्म में योगी की भूमिका निभा रहे अभिनेता अनंत विजय जोशी, का किरदार टीज़र में संयमित लेकिन जोशीला अभिनय लोगों को चौंका रहा है। जिसमें वे सिर्फ एक नेता नहीं, बल्कि एक आइडिया बनकर सामने आए है। जो भीतर आग लिए बैठा है और ऊपर से संत-सा शांत है।

स्टारकास्ट और टीम


इस फिल्म में अनंत विजय जोशी के साथ दिनेश लाल यादव ‘निरहुआ, अजय मेंगी, राजेश खट्टर, पवन मल्होत्रा, और गरिमा विक्रांत सिंह, परेश रावल, जैसे दमदार कलाकार नज़र आएंगे। रविंद्र गौतम ने और निर्माण किया है ऋतु मेंगी ने पटकथा दिलीप बच्चन झा और प्रियांक दुबे ने लिखी है। जबकि मीत ब्रदर्स ने संगीत दिया है। इसका सिनेमैटोग्राफी विष्णु राव ने किया है। और प्रोडक्शन डिजाइन उदय प्रकाश सिंह का है। जिसमें उनके सहयोगी निर्माता सूरज सिंह और इतिहासा एकेडमी है। 

रिलीज़ डेट


‘अजेय’ दुनियाभर में 1 अगस्त 2025 को रिलीज़ होने जा रही है, जो ना केवल एक नेता की कहानी है, बल्कि हर उस युवा की आवाज़ है जो बदलाव चाहता है, हर उस आम जन की आवाज है जो अपने हिस्से का न्याय चाहता है। 

Advertisementspot_img

Also Read:

अनिल कपूर के नए प्रोजेक्ट ‘सूबेदार’ का टीज़र हुआ आउट, सोशल मीडिया पर मचा उत्साह

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। बॉलीवुड लीजेंड अनिल कपूर की फिल्म ‘सूबेदार’ का टीजर रिलीज होते ही फैंस में जबरदस्त एक्साइटमेंट पैदा हो गया है। फिल्म में अनिल...
spot_img

Latest Stories

शायना नाम का मतलब-Shayna Name Meaning

शायना नाम का मतलब – Shayna Name Meaning: Beautiful-सुंदर Origin...

दोस्तों के साथ गर्मियों की छुट्टियों में घूमने का है प्लान, तो भारत की इन जगहों पर करें विजिट

नई दिल्ली, रफ्तार डेस्क। गर्मियों की छुट्टियां शुरू होते...

प्रियदर्शन ने किया बड़ा खुलासा, मैच से पहले उनकी कॉमेडी फिल्म देखते हैं विराट कोहली

नई दिल्ली, रफ्तार डेस्क। प्रियदर्शन ने भारतीय सिनेमा में...