नई दिल्ली रफ्तार डेस्क। रणवीर सिंह, अक्षय खन्ना, अर्जुन रामपाल, और संजय दत्त की फिल्म ‘धुरंधर’ आते ही सिनेमाघरों में छा गई थी। आपको बता दें इस फिल्म का जलवा लगातार देखने को मिल रहा है बढ़ चढ़कर लोग इस फिल्म को देखने जा रहे हैं। फिल्म ने काफी अच्छी खासी ओपनिंग करके कलेक्शन की शुरुआत की थी। आपको बता दें, फिल्म का आज सातवां दिन है और अब तक इस फिल्म ने काफी धमाल मचाया हुआ है तो चलिए इसके कलेक्शन के बारे में जानते हैं।
अब तक ‘धुरंधर’ ने दिखाया कमाल
आदित्य धर निर्देशित फिल्म ‘धुरंधर’ साल की मच अवेटेड फिल्म थी और रिलीज से पहले ये विवादों में भी फंस गई थी। हालांकि इसने तमाम मुश्किलों को पार किया और जब ये सिनेमाघरों में रिलीज हुई तो इसने दर्शकों को अपना दीवाना बना दिया। इस फिल्म के आते ही कई बड़ी फिल्मों का रिकॉर्ड टूटने लगा और लगातार फिल्म तब से सुर्खियों में छाई हुई है और तब से लेकर आज यानी सातवें दिन तक जोरदार कलेक्शन करती ही जा रही है और कई चीजों का रिकॉर्ड भी तोड़ रही है।
फिल्म का कलेक्शन
फिल्म के कलेक्शन की बात करें तो ‘धुरंधर’ ने रिलीज के पहले दिन 28 करोड़ से शुरुआत की थी। इसके बाद फिल्म ने अपनी रफ्तार ऐसी बधाई की रुकने का नाम नहीं ली। इसके बाद इसने दूसरे दिन 32 करोड़, तीसरे दिन 43 करोड़, चौथे दिन 23.25 करोड़, पांचवें दिन 27 करोड़, और छठे दिन भी इसने 27 करोड़ ही कमाए। वहीं सातवें दिन इस फिल्म ने 27 करोड़ का कलेक्शन कर लिया है। 7 दिन के आंकड़े को टोटल किया जाए तो अब तक इस फिल्म ने 207.75 करोड़ का कलेक्शन कर लिया है। अब मार्क्स को वीकेंड का इंतजार है आपको बता दे की वीकेंड पर इसकी आंकड़े और भी जावड़ा बढ़ेंगे।





