नई दिल्ली रफ्तार डेस्क। बॉक्स ऑफिस पर दो जबरदस्त फिल्मों के बीच क्लेश चल रहा है जिसमें सूरज पंचोली की ‘केसरी वीर’ और राजकुमार राव की ‘भूल चूक माफ’ शामिल है। दोनों ही फिल्म 23 में को रिलीज हुई थी रिलीज होने के बाद राजकुमार राव की फिल्म काफी अच्छा कलेक्शन कर रही थी तो वही सूरज पंचोली और सुनील शेट्टी की फिल्म केसरी वीर का जादू कुछ खास नहीं रहा था वहीं अब वीकेंड के कलेक्शन की रिपोर्ट सामने आ गई है।
फिल्म भूल चूक माफ
वीकेंड का दिन हर फिल्मों के लिए खास होता है। वहीं राजकुमार राव और वामिका गब्बी की फिल्म ‘भूल चूक माफ’ ने अपने पहले तीन दिनों में ही अच्छी शुरुआत की है। Sacnilk के प्रारंभिक आंकड़ों के अनुसार, इस फिल्म ने तीसरे दिन यानी संडे को 11.51 करोड़ रुपये की कमाई की। इस प्रकार, कुल मिलाकर तीन दिनों में इसने 28.01 करोड़ रुपये का कारोबार किया है, जो इसकी मजबूत पकड़ को दर्शाता है।
‘भूल चूक माफ’ में राजकुमार राव और वामिका गब्बी के अलावा सीमा पाहवा, संजय मिश्रा, जाकिर हुसैन और रघुबीर यादव जैसे दमदार कलाकारों ने अहम रोल प्ले किया है। इस फिल्म की निर्देशन करण शर्मा ने किया है।
फिल्म केसरी वीर
सुनील शेट्टी और सूरज पंचोली की फिल्म ‘केसरी वीर’ 23 मई को फिल्म ‘भूल चूक माफ’ के साथ रिलीज हुई। फिल्म ने ओपनिंग डे पर 25 लाख रुपए का कलेक्शन किया था। वहीं, दूसरे दिन फिल्म ने 31 लाख का कारोबार किया। तीसरे दिन फिल्म की कमाई 36 लाख रुपए हुई। केसरी वीर ने इंडियन बॉक्स ऑफिस पर अभी तक 92 लाख का बिजनेस कर लिया है। इस हिसाब से फिल्म अभी भी एक करोड़ का आंकड़ा पार नहीं कर पाई है।
फिल्म में सुनील शेट्टी के साथ सूरज पंचोली, विवेक ओबेरॉय, आकांक्षा शर्मा लीड रोल में है। 60 करोड़ के बजट में बनी है। वहीं सूरज पंचोली कई सालों के बाद इस फिल्म से बड़े पर्दे पर वापसी किए हैं।





