Goldy Brar: कौन था गैंगस्टर गोल्डी बरार, जिसने सिद्धू मूसेवाला की हत्या की साजिश रची थी

पंजाब के सिंगर सिद्धू मूसेवाला हत्याकांड मामले का मास्टरमाइंड गोल्डी बरार की अमेरिका में गोली लगने से मौत हो गई है।
Gangster Goldy Brar dead in the US
Gangster Goldy Brar dead in the US www.raftaar.in

नई दिल्ली,रफ्तार डेस्क। सिंगर सिद्धू मूसेवाला मर्डर का मास्टरमाइंड गोल्डी बरार अमेरिका में मारा गया। गोल्डी बरार की मौत से सिद्धु मूसेवाला के समर्थकों ने सोशल मीडिया पर अपनी प्रतिक्रिया दी और कहा- कर्म का फल मिला। आपको बता दें कि 29 मई, 2022 को सिद्धु मूसेवाला की उनके गांव में गोली मारकर हत्या की गई थी।

गोल्डी बरार की गोली लगने से मौत

गोल्डी बरार की मौत की खबर लगातार सोशल मीडिया पर वायरल हो रही है। एक रिपोर्ट के अनुसार, पता चला की गैंगस्टर लॉरेंस गैंग के सबसे बड़े और खास गैंग का हिस्सा था। जो रिपोर्ट निकल कर सामने आई है उसके मुताबिक गोल्डी को अमेरिका में गोलियों से मार दिया गया है। इतना ही नहीं बल्कि ये भी दवा किया जा रह रहा हैं कि, उसकी हत्या का करण उसके विरोधी गैंग लीडरों में से ही कोई हो सकता हैं।रिपोर्ट के अनुसार डल्ला-लखबीर का नाम सामने आ रहा है। हालांकि अभी तक इस बात कोई कोई भी पुष्टि नहीं हो पाई है। आप की जानकारी के लिए बता दें कि, सिद्धू मूसेवाला हत्याकांड में गोल्डी बरार सबसे ज्यादा जुड़ा था तब से ही पंजाब पुलिस के साथ अन्य राज्यों की पुलिस को भी उसकी तलाश थी।

मूसेवाला की हत्या में था शामिल

पंजाब के फेमस सिंगर शुभदीप सिंह सिद्धू उर्फ सिद्धू मूसेवाला की 29 मई 2022 को पंजाब के मनसा जिले में गोली मारकर हत्या कर दी गई थी। पुलिस के मुताबिक, सिद्धू मूसेवाला की हत्या के लिए महिंद्रा बोलेरो और टोयोटा कोरोला नाम की दो मॉडलों का इस्तेमाल किया गया था। सिद्धू मूसेवाला की हत्या के लिए गोल्डी बरार और लॉरेंस बिश्नोई को जिम्मेदार बताया गया है। हालांकि बाद में गोल्डी ने व्यक्तिगत रूप से हत्या करने की बात स्वीकार की।और भी बताया था की कैसे इस साजिश की रचना की थी।

अन्य खबरों के लिए क्लिक करें- Hindi News Today: ताज़ा खबरें, Latest News in Hindi, हिन्दी समाचार, आज का राशिफल, Raftaar - रफ्तार

Related Stories

No stories found.
Raftaar | रफ्तार
raftaar.in