नई दिल्ली / रफ्तार डेस्क । नेटफ्लिक्स ने मंगलवार को कई नए शोज और सीजन का ऐलान किया। इसमें ओटीटी प्लेटफॉर्म की लोकप्रिय रोमांटिक सीरीज मिसमैच्ड का सीजन 4 भी शामिल है। सीजन 4 के ऐलान के बाद फैंस इस रोमांटिक सीरीज के अगले सीजन को लेकर काफी उत्साहित हैं। सोशल मीडिया पर लोग वीडियो पर अपने प्यार और उत्साह का इजहार कर रहे हैं।
मिसमैच्ड सीजन 4 का अनाउंसमेंट वीडियो हुआ रिलीज
मिसमैच्ड सीजन 4 का अनाउंसमेंट वीडियो सोशल मीडिया पर सामने आया है, जिसमें रोहित सराफ और प्राजक्ता कोहली नजर आ रहे हैं। वीडियो में दोनों फैंस को अपनी कहानी के सीजन 1 से लेकर सीजन 3 तक के सफर पर ले जाते हैं। यह ऐलान वीडियो फैंस के लिए बेहद खास माना जा रहा है और सोशल मीडिया पर इसे काफी पसंद किया जा रहा है।
सीजन 1 से 3 तक का सफर वीडियो में दिखा
अनाउंसमेंट वीडियो में मिसमैच्ड सीरीज के सीजन 1 से लेकर सीजन 3 तक का पूरा सफर पेश किया गया है। सीजन 1 में दोनों की लव स्टोरी की शुरुआत, सीजन 2 में उनका ब्रेकअप, और सीजन 3 में लॉन्ग डिस्टेंस रिलेशनशिप, सगाई और फिर अलग होने की कहानी की झलक दिखाई गई है।
अनाउंसमेंट वीडियो पर फैंस ने दी प्रतिक्रिया
मिसमैच्ड सीजन 4 के अनाउंसमेंट वीडियो पर सोशल मीडिया यूजर्स ने अपनी प्रतिक्रिया दी है। एक यूजर ने लिखा, “वीडियो देखकर ही रोना आ गया। प्लीज सीजन 4 जल्दी रिलीज करो।” दूसरे ने कहा, “प्लीज सीजन 4 की एंडिंग हैप्पी करना।” एक यूजर ने ऋषि सिंह शेखावत के वापस आने पर खुशी जताई। वहीं, कुछ फैंस ने लिखा कि “ये मिसमैच्ड का फाइनल सीजन है, ये फैक्ट मुझे अंदर से तोड़ रहा है।” सोशल मीडिया वीडियो पर तेजी से वायरल हो रहा है, जिसे लेकर फैंस में उत्साह देखा जा रहा है और वे इमोशनल रिएक्शन दे रहे हैं।





