back to top
34.1 C
New Delhi
Wednesday, March 11, 2026
spot_imgspot_imgspot_imgspot_img

Mirzapur 3 Bonus Episode आ गया, वापस आए मुन्ना भैया लेकिन एक्शन नहीं केवल रिएक्शन दे रहे, डिटेल्स यहां पढ़ें

Mirzapur 3 का बोनस एपिसोड Amazon Prime पर आ गया है। इस बोनस में एपिसोड में मुन्ना भैया दिख तो रहे हैं, लेकिन एक्शन में नहीं। वो उन सीन्स पर वन लाइनर कमेंटरी कर रहे हैं जो फाइनल कट से बाहर हो गए थे।

नई दिल्ली, रफ्तार न्यूज। वेब सीरीज ‘मिर्जापुर 3’ का भौकाल जारी है। जैसा कि मेकर्स का वादा था Mirzapur 3 का Bonus Episode Amazon Prime पर आ गया है। जो वादा किया वो निभाना पड़ेगा गाते हुए मेकर्स ने इस बोनस एपिसोड में मुन्ना भैया उर्फ दिव्येंदु शर्मा को भी दिखाया है। लेकिन मुन्ना भैया ऐक्शन में नहीं दिख रहे हैं, बस रिएक्शन देते दिख रहे हैं। चलिए जानते हैं कि बोनस एपिसोड में है क्या।

Mirzapur 3 Bonus Episode में है क्या?

बोनस एपिसोड शुरू होता है मुन्ना भैया के डायलॉग से। टीवी देखते हुए और बीड़ी (ये सिगार, सिगरेट कुछ भी हो सकता है) पीते हुए मुन्ना भैया कह रहे हैं, ‘हम क्या गए पूरा बवाल मच गया…. तीन गोली हम भी खाए थे, निपट गए… पर आपके दिल से कौन निकालेगा हमें…’ इसके बाद मुन्ना भैया बताते हैं कि सीज़न 3 में कुछ चीज़ें दर्शकों ने मिस कर दी, वो उन्हें दिखाने जा रहे हैं। कहने का मतलब है कि बोनस एपिसोड में कुछ डिलीटेड सीन्स को दिखाया गया है, जो फाइनल कट से बाहर हो गए थे। इसके साथ है मुन्ना भैया की प्यार, परिवार और धोखे पर कमेंटरी।

कैसे और कहां देख सकते हैं Mirzapur 3 Bonus Episode

तो अगर आप ये बोनस एपिसोड नहीं भी देखते हैं तो कुछ खास मिस नहीं करेंगे। क्योंकि डिलीटेड सीन्स में वो ही सीन डाले जाते हैं जिनका स्टोरी पर खास असर पड़ता नहीं है। पर अगर देखना चाहते हैं तो आपको अपने फोन, कम्प्यूटर या टीवी पर खोलना होगा Prime Video App, यहां आपको खोजना होगा Mirzapur, इसके अंदर जाएंगे तो एपिसोड्स में नीचे की तरफ स्क्रोल करना होगा। वहां आपको दिखेगा बोनस एपिसोड। उस पर क्लिक करके देख लीजिए।

Mirzapur 3 में नहीं दिखे थे Divyendu Sharma उर्फ Munna Tripathi

मिर्जापुर 2 के आखिरी एपिसोड में मुन्ना त्रिपाठी के किरदार की हत्या हो गई थी। Mirzapur 3 के पहले एपिसोड में मुन्ना भैया को केवल कुछ सेकंड्स के लिए दिखाया गया था। शो में वापसी नहीं करने को लेकर Divyendu Sharma ने कहा था कि उन्हें लग रहा था कि उन्हें टाइपकास्ट कर दिया गया है। वो मुन्ना भैया के किरदार से बाहर आना चाहते हैं इसलिए वो सीज़न 3 से अलग हो गए हैं। हालांकि, मुन्ना भैया के किरदार का एक अलग फैनबेस है जिसने तीसरे सीज़न में उन्हें मिस किया। दर्शकों की मांग के बाद मेकर्स ने मुन्ना त्रिपाठी के बोनस एपिसोड का वादा किया था।

इन किरदारों से दर्शकों ने किया प्यार 

वेब सीरीज ‘मिर्जापुर 3’ में कई किरदार है जिन्हें दर्शकों का खूब प्यार मिला है। इसमें कालीन भैया के किरदार में पंकज त्रिपाठी, गोलू के किरदार में श्वेता त्रिपाठी, गुड्डू पंडित के रोल में अली फजल, बड़े-छोटे के किरदार में विजय वर्मा और बीना त्रिपाठी के किरदार में रसिका दुग्गल को दर्शकों का खूब प्यार मिला है।

Advertisementspot_img

Also Read:

spot_img

Latest Stories

कीर्ति आजाद के बेतुके बयान पर भड़के भारतीय क्रिकेट के बड़े दिग्गज, हरभजन ने भी जमकर लताड़ लगाई

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। न्यूजीलैंड को परास्त करके टी20 विश्व...

Gas Supply Crisis: कहीं गैस बुकिंग ठप तो कहीं लंबी लाइनें, कई शहरों में LPG को लेकर बढ़ी परेशानी

नई दिल्ली, रफ्तार डेस्क। मध्य पूर्व में जारी तनाव...

हरीश राणा को SC ने इच्छा मृत्यु की इजाजत दी, देश में पहली बार हुआ ऐसा फैसला

नई दिल्ली/ रफ्तार डेस्क। सुप्रीम कोर्ट ने बुधवार को...

आज OTT पर लगेगा क्राइम पॉलीटिकल फिल्मों का ड्रामा, जानिए रिलीज होगी कौन सी फिल्म और सीरीज?

नई दिल्ली रफ्तार डेस्क। ओटीटी प्लेटफॉर्म पर हर महीने...

Share Market: शेयर बाजार के लड़खड़ाए कदम, 435 अंक गिरा Sensex; Nifty भी 110 अंक नीचे

नई दिल्ली,रफ्तार डेस्क। भारतीय शेयर बाजार में बुधवार को...

दिल्ली-NCR में अचानक क्यों छाई धुंध? तेज गर्मी के बीच बदला मौसम का मिजाज, जानिए वजह

नई दिल्ली,रफ्तार डेस्क। Delhi और आसपास के एनसीआर इलाकों...

बोल्ड सीन करके मिली पहचान, फिल्मों से ज्यादा विवादों में रहा इस एक्ट्रेस का नाम

नई दिल्ली रफ्तार डेस्क। फिल्म जगत में बोल्डनेस और...