नई दिल्ली, रफ्तार डेस्क। बच्चों के नाम रखने में जितना आम लोग परेशान रहते है उतना ही सेलेब्स भी रहते है। कई तो ऐसे हैं जिन्होंने अपने बच्चों का नाम संस्कृत में रखा हैं। ये नाम सुनने में जितना मॉडर्न और यूनिक है उससे कहीं ज्यादा अद्भुत इनका अर्थ है। तो आइए जानते हैं ऐसे अर्थ पूर्ण संस्कृत नामों की लिस्ट।
वेदविद
हाल में एक्ट्रेस यामी गौतम ने बताया की उन्होंने बेटे को जन्म दिया हैं। और उसका नाम ‘वेदविद’ रखा हैं। वेदविद एक संस्कृत नाम है, जो वेद और विद शब्दों के मेल से बना है। शास्त्रों के अनुसार ‘वेदविद’ उसे कहते हैं जो वेदों का ज्ञाता हो। इसके अलावा, भगवान विष्णु का एक नाम भी है वेदविद।
मालती
बॉलीवुड से हॉलीवुड तक अपना करियर बनाने वाली प्रियंका चोपड़ा अपनी स्टाइल और फैसन को हमेशा मेनटेंट रखती हैं। और उसको बरकार रखते हुए उन्होंने ने अपने बेटी का नाम काफी खास रखा है। एक्ट्रेस की बेटी का नाम ‘मालती मैरी जोनस’ हैं। ‘मालती’ अर्थ की बात करें इसका मतलब सुगंधित फूल होता है।
राहा
मॉडर्न विचार धरा रखने वाली आलिया भट्ट ने भी अपनी बेटी का नाम संस्कृत के शब्द से रखा हैं। एक्ट्रेस की बेटी का नाम ‘राहा’ हैं। ये जितना सुनने में अच्छा लग रहा है इसका मतलब भी काफी यूनिक है। इस नाम का अर्थ ‘दिव्य पथ’ है और संस्कृत में इसका मतलब कबीला होता है।
वामिका, अकाय
अनुष्का शर्मा इस समय बॉलीवुड से दूर हैं लेकिन वो लगातार चर्चा में रहती हैं। एक्ट्रेस ने अपने दोनों बच्चों का नाम सबसे काफी अलग और प्यारा रखा है। उनकी बेटी का नाम ‘वामिका कोहली’ है। ‘वामिका’ का मतलब देवी दुर्गा स्वरूप माना जाता है। ये नाम संस्कृत से लिया गया नाम है। वहीं, कुछ महीने पहले ही एक्ट्रेस ने बेटे को भी जन्म दिया है। और उसका नाम उन्होंने ‘अकाय कोहली’ रखा है।’अकाय’ का मतलब निराकार होता है। भगवान भोलेनाथ का भी एक नाम निराकार है।
अन्य खबरों के लिए क्लिक करें- Hindi News Today: ताज़ा खबरें, Latest News in Hindi, हिन्दी समाचार, आज का राशिफल, Raftaar – रफ्तार:





